बांग्लादेश से लौटकर भारतीय विदेश सचिव ने संसद की स्थायी समिति से कहा नई दिल्ली । भारत, बांग्लादेश की अपदस्थ पीएम शेख हसीना द्वारा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना का समर्थन नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति को ब्रीफ करते हुए कहा कि यह मुद्दा भारत-बांग्लादेश संबंधों में एक छोटी सी चुभन है। रिपोर्ट के मुताबिक विदेश सचिव मिस्री ने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध किसी एक राजनीतिक दल या सरकार तक सीमित नहीं…
Author: Santal Express
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साईं पल्लवी जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। खबरें थीं कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मांसाहारी खाना छोड़ दिया है। अब ऐसी ही जानकारी साई पल्लवी के बारे में सामने आई है, जिसके बाद साई पल्लवी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी है। खबरें थीं कि साईं पल्लवी ने फिल्म ‘रामायण’ के लिए मांसाहारी खाना छोड़ दिया है, लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसी अफवाहों…
धनबाद । धनबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी जाने वाले रास्ते में कंचन टॉकीज के समीप युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद बरवाअड्डा थाना के प्रभार में चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। बरवाअड्डा थाना प्रभारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शव पाया गया है, लेकिन शव की शिनाख्त अबतक…
रांची । पांकी विधायक शशि भूषण मेहता बालू की कमी के कारण पीएम आवास और अबुआ आवास का निर्माण कार्य ठप होने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को सदन के बाहर धरने पर बैठ गये। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए बालू मुफ्त उपलब्ध कराये, जिससे कि पीएम आवास अबुआ आवास का निर्माण हो सके। उल्लेखनीय है कि सदन शुरू होने से पहले बाहर में विपक्षी विधायकों ने कहा कि वे बालू का मुद्दा सदन के अंदर उठायेंगे।
रांची । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बालू की कमी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को पोस्ट कर कहा है कि झारखंड में बालू की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 444 बालू घाटों में से केवल 51 को स्वीकृति है और उनमें से भी केवल 24 से निकासी हो रही है। इस कारण राज्य में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि बालू की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। महज 10 दिनों में एक ट्रॉली बालू की…
पूर्वी सिंहभूम । पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में नये वर्ष के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार देर रात शहर की सड़कों पर गश्त करते हुए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एंटी क्राइम चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने गुरुवार को बताया कि शहर में लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि नए साल पर लोग नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों…
गिरिडीह । औद्योगिक क्षेत्र के गिरिडीह धनबाद रोड में स्वाति स्टील फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर एक मजदूर के बुरी तरह झुलसने से मौत हो गयी। घटना के बाद में फैक्टरी के लोगों के जरिये मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और बोलेरो से शव को छोड़कर फरार हो गए। इस बाबत मृतक के पड़ोसी अनिल राम ने बताया कि मृतक रंजन राम स्वाति फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। गुरुवार की सुबह उसके मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे और शव को खोजने लगे। बाद में उन्हें…
नई दिल्ली । बेंगलुरु में पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ़ घंटे के वीडियो के साथ 23 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने शादी की शुरुआत से लेकर पत्नी से विवाद के बाद खुद पर लगे एक-एक केस और सुसाइड की ओर ढकेलने वाले हर प्वाइंट को विस्तार से समझाया है। लंबे सुसाइड़ नोट में खुद पर लगे एलिगेशन पर चर्चा करते हुए अतुल ने लिखा- मुझपर लगा ये आरोप काफी हास्यप्रद है कि मैंने अपनी पत्नी निकिता…
नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचता नजर आ रहा है। सोना आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,620 रुपये से लेकर 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,000 रुपये से लेकर 72,850 रुपये प्रति…
जयपुर । राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार काे ‘रन फॉर विकसित राजस्थान-2024’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस बीच अचानक मंच से उतरकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दौड़ लगाने लगे। इसके बाद मुख्यमंत्री को अपने साथ दौड़ते देख धावकों में उत्साह व्याप्त हाे गया। रन फॉर विकसित राजस्थान के अवसर पर आज हर जिले में दौड़ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह दौड़ आज हर जिले में हो रही…

