जामताड़ा : जिले को साइबर अपराध मुक्त करने की दिशा में जामताड़ा साइबर अपराध थाना के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना के पुनि, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पुनि बिहारी मरांडी, पुअनि प्रशांत कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम मिरगा में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक के नाबालिक होने पर उसे निरूद्ध किया गया है। वही तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…
Author: Santal Express
नाला (जामताड़ा)– संथाल परगना स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को नाला नेताजी स्टेडियम में मांझी परगना वैसी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुलुक पारगना बाबा बाणेश्वर टुडू ने की। इस दौरान 22 दिसंबर संथाल परगना स्थापना दिवस सह संथाली भाषा विजय दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं इसकी तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी तथा कार्य भार सौंपा गया। इसके अलावे प्रचार- प्रसार करते हुए सभी संथाल समाज के पद धारकों को नेवता अर्थात आमंत्रण देने के लिए सभी लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर जिला परगना बाबा…
जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के द्वारा बुधवार को जामताड़ा शहर के संध्या महिला महाविद्यालय में निशुल्क कानूनी सहायता केंद्र लगाकर छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राधिकार के पी एल वी सह अधिकार मित्र अमित कुमार साव के द्वारा उपस्थित संध्या महिला महाविद्यालय के छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक एवं सहायता हेतु विशेष रूप से जानकारी एवं सुझाव दिया गया। इसके अलावा अमित कुमार साव के द्वारा कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जो 15100 देकर महिलाओं को सुरक्षित एवं निर्भय होकर आगे बढ़ने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।इसके अलावे उन्होंने छात्राओं को…
बसंतराय : प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में स्टेडियम के निर्माण को लेकर जिप सदस्य एहतेशाम अहमद एवं अंचल निरीक्षक सूरत महतो ने भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान के पश्चिमी छोर पर प्रस्तावित डीएमएफटी मद से प्लस टू उच्च विद्यालय के भवन के निर्माण को रोके जाने का ग्रामीणों के द्वारा सुझाव दिया गया साथ ही नए भवन को स्कूल परिसर एवं अन्य जगह निर्माण करने का सुझाव दिया गया। बताते चलें कि खेल के प्रति युवाओं के रुझान को देखते हुए पर्यटन एवं कला संस्कृति खेलकूद विभाग झारखंड सरकार द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए…
गोड्डा । महगामा में नवनिर्मित 50 बेड वाला अनुमंडल अस्पताल बन कर लगभग तैयार हो चुका है। जिसको लेकर बुधवार को गोड्डा उपायुक्त जीशान कमर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां उपायुक्त जीशान कमर के द्वारा जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल लगभग 99 प्रतिशत बन कर तैयार हो गया है। ऐसे में एक डॉक्टर्स की टीम यहाँ भेजेंगे, जो माइनर फंक्शनल कमी को देखेंगे। ताकि बाद में कोई कमी न नजर आए। इस तरह की छोटी छोटी चीजें होती है जो एक हॉस्पिटल में ज़रूरत है तो उसके लिए कल…
कुंडहित (जामताड़ा) : एकल ग्रामीण पाईप जलापूर्ती योजना के तहत घर-घर नल जल योजना गांव में शोभा का बस्तु बन कर रह गया है। आठ महिना पूर्व गांव में जलमीनार तथा घर घर पाईप लाईन का कार्य पूर्ण हो गया पर ग्रामीणों को दो बुंद तक पानी नसीब नही हो पाया है। ग्रामीणों द्वारा जलमीनार में लगा बोर्ड पर संवेदक का नम्बंर से बात करने का प्रयास किया गया पर संवेदक फोन नही उठाते है। जिस कारण गांव में जलमीनार सोभा बना रहा है। ग्रामीणों को दो घुट पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लेकिन जलमीनार चालु…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह बादल चौक के समीप बुधवार को सरिया लदा ट्रक का ब्रेक फैल होने से गाय को बचाने के दौरान ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। हालांकि घटना में चालक और उप चालक बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 02 एएक्स 1674 कोडरमा से सरिया लेकर पाकुड़ जा रहा था की बादल चौक के समीप अचानक ट्रक का ब्रेक फैल होने के कारण चालक ने ट्रक को संतुलित नही कर पाया और ट्रक सड़क से नीचे जाकर पलट गया।…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार अति शीघ्र जेपीएससी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करे। कोर्ट ने यह बात बुधवार को जेपीएससी 11 से 13 सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार एवं रिजल्ट जल्द प्रकाशन करने को लेकर दाखिल पवन कुमार वर्मा की रिट याचिका की सुनवाई के दौरान कही। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने झारखंड सरकार को जल्द से जल्द जेपीएससी अध्यक्ष के रिक्त पद को भरने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि जेपीएससी में अध्यक्ष का पद पिछले तीन माह से रिक्त रहने से कई नियुक्ति प्रक्रिया बाधित हो…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने रांची में झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में कहा कि झामुमो संघर्ष से उपजी पार्टी है। यही कारण है कि हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। लड़कर जीत हासिल की है और कभी हार नहीं मानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में आप सभी कर्मठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ करोड़ों राज्यवासियों के आशीर्वाद से झारखंड में मजबूत अबुआ सरकार का गठन हुआ। आप सभी को इसके लिए हार्दिक बधाई और जोहार। आने वाले…
नई दिल्ली । हिन्दू महिलाओं को पति की संपत्ति पर कितना अधिकार? इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट जल्द करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और संदीप मेहता की पीठ ने सोमवार को इस मामले को एक बड़े पीठ के पास भेजने का निर्णय लिया, ताकि इस मुद्दे का समाधान हमेशा के लिए किया जा सके। कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा हर हिन्दू महिला, उसके परिवार और देशभर के विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू महिला को हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के तहत संपत्ति अधिकारों के व्याख्याओं की…


