Author: Santal Express

दुबई । एक ओर जहां कई पुर्व क्रिकेटरों ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुए विवाद की आलोचना की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इसे अचानक हुई घटना बताते हुए कहा कि इस मामले को तूल देना ठीक नहीं है। पोंटिंग ने कहा कि दोनो ही क्रिकेटरों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान हेड ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया जिसके बाद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर ड्रेसिंग रूम की…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए बड़ी रणनीति बना रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने ओबीसी को साधने के लिए पूरा प्लान तैयार किया है। इसके लिए 52 जातियों को एकजुट करेंगे और इन्हे एकजुट कर इनसे भाजपा के दिग्गज नेता संवाद करेंगे। कोशिश करेंगे कि किसी भी हाल में ओबीसी को भाजपा से सीधा कनेक्ट किया जाए ताकि वोट बैंक मजबूत हो सके। 1998 से दिल्ली में भाजपा सत्ता से बाहर है। यहां पार्टी कई तरह के फॉर्मूले अपना चुकी है लेकिन कामयाबी से काफी दूर है। दिल्ली भाजपा…

Read More

नई दिल्ली । ईवीएम पर सवाल उठाने वालों के लिए ये खबर निराशाजनक है। वजह ये है कि वीवीपैट में पर्चियों के मिलान से नतीजे सटीक निकले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी नतीजों को लेकर विपक्ष ईवीएम और चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहा है। हालांकि आयोग इस तरह के आरोपों को खारिज कर चुका है और अब चुनाव आयोग ने इस विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद साबित भी कर दिया है। आयोग ने रैंडम तरीके से ईवीएम का वीवीपैट पर्ची का मिलान किया जो 100 फीसदी सही निकला, यानि कहीं भी कोई भी अंतर देखने…

Read More

नई दिल्ली । बुधवार की रात मेटा के तीन बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक, अचानक ठप हो गए। इस आउटेज ने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को प्रभावित किया। भारत में रात 11 बजे से यह समस्या शुरू हुई। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हुई। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फीड अपलोड करना मुश्किल हो गया। थ्रेड्स ऐप भी इस आउटेज से प्रभावित हुआ। यह स्थिति करीब दो घंटे तक बनी रही, जिससे यूजर्स को बड़ी असुविधा हुई।मेटा के सर्वर डाउन होने का कारण अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कंपनी ने…

Read More

गुवाहाटी । असम सरकार ने एनआरसी के लिए बड़ा फैसला लिया है। यहां अब एनआरसी के लिए आवेदन करने वालों को ही आधार कार्ड मिलेगा। जिन्होंने आवेदन नहीं किया है या करना नहीं चाह रहे है वे आधार कार्ड से वंचित रहेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि संकटग्रस्त बांग्लादेश के नागरिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए कैबिनेट की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, पिछले 2 महीने में असम पुलिस, त्रिपुरा पुलिस और बीएसपी ने बड़ी संख्या में घुसपैठियों को पकड़ा है। यही कारण है कि बांग्लादेश से घुसपैठ हमारे लिए…

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भी महासंग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां महायुति के नेताओं में आपसी अनबन अभी भी दिखाई दे रही है। खबरें हैं कि आलाकमान से दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद नहीं थे। कहा जा रहा है कि बड़े मंत्रालयों पर मतभेद सुलझने के बाद भी गठबंधन सरकार में कुछ मुद्दों पर रार जारी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस सप्ताह कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबरों के अनुसार, शिवसेना प्रमुख के कार्यालय की…

Read More

नई दिल्ली । बांग्लादेश में परेशान होकर एक 17 साल की हिंदू लड़की रात भर भागती रही और भारतीय सीमा में घुस गई। उसे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने हिरासत में लिया और पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि वह इस्कॉन की भक्त है। उसने कहा कि पिछले कई हफ्तों से उसके परिवार को अल्पसंख्यक समुदाय से होने के कारण धमकियां मिल रही थीं। स्थिति तब बेकाबू हो गई जब बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने उसे अगवा करने और उसके परिवार के बाकी सदस्यों को मार डालने की धमकी दी। तभी उसने अपने देश से भागने का…

Read More

नई दिल्ली । मीठे पेय पदार्थ पीने से स्ट्रोक, दिल का दौरा और एट्रियल फिब्रिलेशन जैसी गंभीर हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। स्वीडन में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि बहुत ज्‍यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से स्ट्रोक या एन्यूरिज्म का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, वहीं इसके विपरीत सीमित मात्रा में चीनी का सेवन सुरक्षित हो सकता है। इस शोध में कहा गया है कि मीठे पेय पदार्थों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए किसी भी अन्य प्रकार की चीनी से अधिक हानिकारक है। लुंड विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट…

Read More

नई दिल्ली । बड़े बुजुर्ग अक्सर ये कहते आए हैं कि हर चीज की अति खराब होती है। इसी तरह खुद को ज्यादा हाइड्रेट करना भी मुश्किल का सबब बन सकता है। कुछ वार्निंग साइन होते हैं अगर इन पर नजर बनाए रखी तो ओवरडोज (पानी का ही सही) से बच सकते हैं। हमें लगातार हाइड्रेटेड रहने के लाभों के बारे में याद दिलाया जाता है, लेकिन पर्याप्त पानी पीना मुश्किल हो सकता है। लेकिन फिर पता कैसे चले कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पीकर आफत को दावत दे रहे हैं? जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हल्के और…

Read More

बांग्लादेश व मलेशिया ने दिया है करीब 5 करोड़ अंडों का ऑर्डर नई दिल्ली । बांग्लादेश ने घरेलू महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भारत से अंडों का आयात बढ़ा दिया है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखने लगा है। कोलकाता के बाजारों में अंडे की कीमत में करीब 25फीसदी की वृद्धि हुई है। यहां अंडे का दाम साढ़े छह रुपये से बढ़कर 8 रुपये प्रति अंडा हो गया है। बांग्लादेश और मलेशिया ने नवंबर-दिसंबर के लिए भारत से करीब 5 करोड़ अंडों का ऑर्डर दिया है। हालांकि, अभी तक केवल 2 करोड़ अंडे ही निर्यात किए गए हैं।…

Read More