नाला (जामताड़ा)– संथाल परगना स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को नाला नेताजी स्टेडियम में मांझी परगना वैसी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुलुक पारगना बाबा बाणेश्वर टुडू ने की। इस दौरान 22 दिसंबर संथाल परगना स्थापना दिवस सह संथाली भाषा विजय दिवस को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं इसकी तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी तथा कार्य भार सौंपा गया। इसके अलावे प्रचार- प्रसार करते हुए सभी संथाल समाज के पद धारकों को नेवता अर्थात आमंत्रण देने के लिए सभी लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर जिला परगना बाबा सुनील कुमार हेंब्रम, विश्वनाथ मरांडी,प्राण मरांडी, शिबू सोरेन, जीवन मुर्मू, बाबू धन मरांडी, शिव शंकर हांसदा, चिनिश्वर मुर्मू, अशोक मरांडी, विजय कुमार टुडू, सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



