संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह बादल चौक के समीप बुधवार को सरिया लदा ट्रक का ब्रेक फैल होने से गाय को बचाने के दौरान ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गया। हालांकि घटना में चालक और उप चालक बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 02 एएक्स 1674 कोडरमा से सरिया लेकर पाकुड़ जा रहा था की बादल चौक के समीप अचानक ट्रक का ब्रेक फैल होने के कारण चालक ने ट्रक को संतुलित नही कर पाया और ट्रक सड़क से नीचे जाकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है।



