जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के द्वारा बुधवार को जामताड़ा शहर के संध्या महिला महाविद्यालय में निशुल्क कानूनी सहायता केंद्र लगाकर छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राधिकार के पी एल वी सह अधिकार मित्र अमित कुमार साव के द्वारा उपस्थित संध्या महिला महाविद्यालय के छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक एवं सहायता हेतु विशेष रूप से जानकारी एवं सुझाव दिया गया। इसके अलावा अमित कुमार साव के द्वारा कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जो 15100 देकर महिलाओं को सुरक्षित एवं निर्भय होकर आगे बढ़ने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।इसके अलावे उन्होंने छात्राओं को बताया कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। साथ ही शिक्षा का अधिकार,.मौलिक अधिकार, महिलाओं का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, बाल अधिकार आदि के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावे उन्होंने अपने आसपास के इलाकों में साइबर ठगी करने वाले लोगों को जागरूक करने को लेकर विशेष जोर दिया गया।



