नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीतीश राणा और दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी के बीच जमकर बहसबाजी हुई। ये विवाद इतना बढ़ा कि अंपायर को अंत में हस्तक्षेप करना पड़ा। इन दोनो में से कोई भी खिलाड़ी झुकने को तैयार नहीं था। बहरहाल किसी प्रकार से अंपायरों ने बीच बचाव कर मामला संभाला। राणा और बदोनी दोनों ही काफी अच्छे क्रिकेटर हैं पर मैदान पर अपने आक्रामक रवैये के लिए भी जाने जाते हैं।
इस खबर को भी पढ़ें –विधायक शशि भूषण मेहता सदन के बाहर बालू के मुद्दे पर धरने पर बैठे
इस खबर को भी पढ़ें –मीठे पेय पदार्थ से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा
इस खबर को भी पढ़ें –जरूरत से ज्यादा पानी पीकर आफत को दे रहे हैं दावत?
राणा की पहले भी कई खिलाड़ियों से नोकझोंक हुई है। उनका इससे पहले आईपीएल 2023 के दौरान मुंबई इंडियंस के रितिक शौकीन के साथ विवाद हुआ था। यह घटना वानखेड़े स्टेडियम की है जब शौकीन ने मैच के दौरान केकेआर के कप्तान राणा को शुरुआत में ही आउट कर दिया था। जैसे ही राणा डगआउट में गए, शौकीन ने टिप्पणी, जिससे केकेआर के कप्तान भड़क गये और उन्होंने भी शौकीन जवाब दे दिया।
इस खबर को भी पढ़ें –सिराज और हेड विवाद को बेवजह तूल देना ठीक नहीं : पोंटिंग
इस खबर को भी पढ़ें –बालू की कमी से राज्य में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप: बाबूलाल मरांडी
इस खबर को भी पढ़ें –नये वर्ष से पहले सुरक्षा जांच तेज, एसएसपी ने किया निरीक्षण
इस खबर को भी पढ़ें –स्टील फैक्ट्री में मजदूर की मौत


