संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । पाकुड़ जिला प्रशासन गुटखा और नशीली पदार्थों के सेवन के खिलाफ एक ओर जहां सख्त अभियान चला रही है वही पुरानी डीसी मोड पर गुटका का लगा बोर्ड मुंह चिढ़ाने का काम कर रहा है। इस मामले में नगर परिषद के अधिकारी सुस्त नजर आते हैं। तभी तो शहर के पुराना डीसी मोड़ पर “शिखर पान मसाला का लंबा चौड़ा गुटखा” का होर्डिंग लगाया गया है। इस होर्डिंग से ना केवल गुटखा के प्रचार-प्रसार हो रहा है बल्कि इसको बढ़ावा देने के काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन पिछले कुछ महीनों से गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री और प्रचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हाल ही में गुटखा बेचने वालों पर कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों के लापरवाही से इस प्रशासनिक प्रयास पर विफलता के श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन गुटखा के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, तो नगर परिषद के अधिकारियों को सुस्त रहने के बजाय चुस्त रहना चाहिए और जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए ऐसे होर्डिंग्स को हटाने की दिशा में अपना कदम बढ़ाना चाहिए। ताकि कोई भी युवक इससे प्रभावित न हो। होर्डिंग को ना हटाना बेहद निराशाजनक है । एक स्थानीय नागरिक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। वहीं, मौखिक रूप से अधिकारियों का कहना है कि वे मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि वह इस प्रकार के प्रचार-प्रसार पर कड़ी नजर रखे और ऐसे होर्डिंग्स को शीघ्र हटाए, ताकि शहर में गुटखा जैसे हानिकारक तत्व से युवकों को दूर रखा जा सके। इसके साथ ही नशीली पदार्थों के सेवन से युवकों को बचाया जा सके। इस पर पूरी तरह से लगाम लगनी चाहिए।



