देवघर। शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन बाबा नगरी देवघर बाबा बैधनाथ की पूजा अर्चना करनें पहुंचने वाले हैं। वहीं तैयारी को लेकर देवघर जेएमएम जिला कमिटी की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सारे कार्यकर्ता अपने अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचेंगे।काफिला के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर सर्किट हाउस आएंगे। जहां जिला कमिटी की ओर से अपने दोनों नेता का स्वागत किया जाएगा।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री देवघर एरपोर्ट पर 11 बजे पहुंचेंगे जहां से फिर उन्हें सर्किट हाउस एक काफिला के साथ लाया जाएगा। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने दी। बैठक में उपरोक्त के अलावा जेएमएम जिला प्रवक्ता सुरेश शाह,केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा,श्री सिंह,संयुक्त सचिव सूरज झा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह,विपिन यादव,मकसूद आलम, प्रदीप चौधरी,नीलम देवी,मंजू देवी,संजू मुर्मू,
महेंद्र यादव,लड्डू नरोने,रौनक,जयनाथ मंडल,मनोज दास,नंदकिशोर दास सहित
दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




