मामले को लेकर एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
संताल एक्सप्रेस
उधवा। राधानगर पुलिस ने शनिवार को बरहरवा -राजमहल एनएच 80 कार से करीब 25 लाख रुपए का ब्राउन सुगर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। मामले की जानकारी राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय, साहेबगंज को सूचना प्राप्त हुई की बड़हरवा- राजमहल मुख्य मार्ग से एक उजले रंग की कार में कुछ व्यक्ति ब्राउन सूगर लेकर राजमहल की तरफ जाने वाले हैं। वहीं राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व एसडीओ कपिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।छापामारी दल के द्वारा राधानगर थाना अन्तर्गत साल्टी पोखर के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। कुछ देर के बाद बड़हरवा की तरफ से एक उजले रंग की कार जेएच 05 डी 0975 आती हुई दिखाई दी, जिसे रोक कर अनुमंडल पदाधिकारी,राजमहल के द्वारा विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में कार के डिक्की में सीट के नीचे एक चैम्बर बना हुआ था, जिसमें छिपा कर एक पैकेट रखा हुआ पाया गया, जिसको खोल कर देखने पर ब्राउन सूगर जैसा पदार्थ प्रतीत हुआ। उक्त पदार्थ के संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ किया गया परन्तु उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन पर सवार व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि ये ब्राउन सूगर है, जिसे बेचने के लिए राजमहल ले जा रहे थे। पैकेट का वजन करने पर उसका वजन करीब 930 ग्राम पाया गया। जब्त ब्राउन सुगर की बाजार मुल्य लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही अभियुक्त के पास से तीन मोबाईल फोन व नगद चार हजार पाँच सौ (4,500/-) रूपए बरामद किया गया है।तत्पश्चात दोनों अपराधकर्मियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इस कार्य में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया। उक्त वाहन से राजमहल थाना क्षेत्र के मुर्गीटोला निवासी अब्दुल रज्जाक उम्र करीब 45 वर्ष एवं सरायकेला जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के इम्तियाज खान उम्र करीब 31 वर्ष शामिल है। वहीं इस संबंध में राधानगर थाना काण्ड संख्या-172/24 दिनांक 05/10/24 धारा 18/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।छापेमारी दल में कपिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल ,विमलेश कुमार त्रिपाठी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल, श्यामलाल हाँसदा, पुलिस निरीक्षक, राजमहल प्रभाग, राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय,आरक्षी विरेन्द्र यादव ,विनोद टुडू, सहित अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।


