Author: Santal Express

हताश मां को बेटे की सुराग के लिए अब किसी देवदूत का है इंतजार 5 महीने से बंद मां की खुशियाँ उसकी झोली में वापस लौट दे देवदूत दुुमका:पिछले चार माह पूर्व लापता पुराना दुमका (शिव मंदिर चौक) निवासी कल्पना देवी व स्व0 केदारनाथ पाण्डेय के 16 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार का अब तक नहीं मिल पाया है कोई सुराग। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक लगातार बेटे की गुमशुदगी का गुहार लगा-लगाकर थक चुकी कल्पना देवी निराश, हताश हो चुकी है। विदित हो 07 मार्च 2024 को शिव मंन्दिर चौक स्थित अपने घर से रोहन गाँधी मैदान चौक…

Read More

दुमका। लायंस क्लब दुमका स. प. के तत्वावधान में शनि मंदिर के पास एवं शहर के अन्य जगहों पर फूड टु हंगर कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें लगभग 70 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ अमिता रक्षित ने कहा क्लब के सभी सदस्य सामाजिक सेवा भावना से बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और जरूरतमंदों की बीच निरंतर सेवा दे रहे हैं। गरीबों की सेवा और उनकी मदद समर्पण की भावना से करना ही भगवान की सच्ची सेवा है। क्लब के सचिव लायन चंदन कुमार साह ने कहा गरीबों और जरूरतमंदों…

Read More

पाँच हजार कांवरियों के साथ पड़ाव संघ की कांवर यात्रा पहुँची हँसडीहा सरैयाहाट। उत्तरवाहिनी गंगा कहलगाँव से जल लेकर बासुकीनाथ जलार्पण के लिए निकले पाँच हजार कांवरियों के साथ पड़ाव संघ कहलगाँव बिहार की 112वी कांवर यात्रा शनिवार को हँसडीहा पहुँची। पड़ाव संघ की 112वी यात्रा में 61 व 41 फ़ीट के दो कांवर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पड़ाव संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं संपर्क प्रमुख पवन जायसवाल ने बताया की पाँच हजार कांवरियों के साथ बुधवार को वेलोग कहलगाँव से निकले है। सोमवार को सभी बासुकीनाथ में जलार्पण करेंगे। रास्ते में किसी भी कांवरियों को…

Read More

जरमुंडी । बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र स्थित मयूराक्षी कला मंच में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत या किसी प्रकार नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। यह घटना शनिवार अपराह्ण करीब 3:45 बजे की है। जब मयुराक्षी कला मंच में कांवरिया गण बारिश से बचने के लिए अंदर विश्राम कर रहे थे। इसी क्रम में घूम-घूमकर गरम चाय बेचनेवाले एक फेरीवाले के स्टोव लगे सिंलेडर में आग लग गई। आग की लपटें स्टोव से निकलता देख लोग डरने लगे।इसी क्रम में एक स्थानीय दुकानदार महेश साह ने साहस और सूझ…

Read More

भारी वर्षा के बीच बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ छात्र सड़क पर, सरकार ने इन ज्वलंत मुद्दों पर साधी चुप्पी राष्ट्रपति को संबोधित उपायुक्त को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने सरकार से की दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कहा: बांग्लादेशी घुसपैठियें आदिवासियों के हक- अधिकार पर कर रहा है कब्जा दुमका ब्यूरो दुमका। संताल परगना छात्र समन्वय समिति के बैनर तले शनिवार को एसपी कालेज के प्रांगण से छात्रों ने पिछले दिनों पाकुड़ के केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के छात्रों की पुलिस द्वारा बेरहमी से की गयी पिटाई विरोध में…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही मधुपुर : झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी मंइया सम्मान योजना का आवेदन करने का पहला दिन शनिवार को सभी केन्द्रों पर महिलाओ की भारी भीड़ देखी गयी। महिलाए प्रातः 10 बजे से ही केन्द्रो पर कतार में लगी दिखीं । सरवर डाउन रहने के कारण महिलाओं को फार्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में महिलाएं निराश होकर वापस लौट गयी। झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपया दिया जायेगा। योजना का लाभ शत-प्रतिशत महिलाओं तक पहुंचाने…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता मधुपुर : स्वास्थ्य सेवा झारखंड के निदेशक प्रमुख डा. सीके शाही ने शनिवार को मधुपुर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में इलाजरत रोगियों से मुलाकात कर चिकित्सा संबंधि समस्याओं को जाना और मुकम्मल इलाज का आश्वासन दिया। इसी क्रम में निदेशक प्रमुख ने पहले आउटडोर, फीमेल ओपीडी, टीकाकरण कक्ष फाइलेरिया क्लिनिक, दंत चिकित्सक, दवाखाना व पैथोलाजी कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों को ससमय अस्पताल में उपलब्ध रहने और रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता देवघर।  देवघर प्रेस क्लब के प्रस्तावित चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान 5 अगस्त से 15 अगस्त 2024 तक चलेगा। सूचना भवन में आयोजित बैठक में प्रेस क्लब के संविधान (बायलॉज) के मसौदे पर विस्तृत चर्चा हुई। संविधान का मसौदा तैयार करने हेतु नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति में राज कुमार शर्मा, चंद्रविजय चंदन, शिवम मिश्रा, जेम्स कुमार नवाब, शैलेंद्र मिश्र, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, परमजीत कुमार, राकेश पुरोहितवार और कंचन सौरभ मिश्र थे। बैठक में संविधान को कुछ परिवर्तन के बाद स्वीकृति दे दी गई। सदस्यता अभियान के लिए एक तीन सदस्यीय सदस्यता कमिटी…

Read More

●महिला मोर्चा, भाजयुमो,किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कमेटियों में दुमका और साहिबगंज के किसी नेता को नहीं मिली जगह ●संताल परगना के दूसरे जिलों से भी इक्का-दुक्का नेताओं को बनाया गया प्रदेश पदाधिकारी,कमेटी में रांची को अधिक तरजीह सुमन सिंह दुमका।भाजपा महिला मोर्चा,भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कमेटी में संताल परगना के जिलों की घोर उपेक्षा हुई है। दुमका और साहिबगंज जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है।संताल परगना के दूसरे जिलों को भी प्रदेश कमेटी में इक्का-दुक्का स्थान ही मिला है। रांची के कार्यकर्ताओं को अधिक तरजीह दी गई…

Read More

रांची । रांची में पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव आज तड़के कांके थाना क्षेत्र में रांची रिंग रोड से बरामद हुआ है। तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से खूंटी जिला निवासी अनुपम…

Read More