नई दिल्ली । वॉट्सऐप पर नए-नए फीचर आने से इसे इस्तेमाल करना और आसान होता जा रहा है। मैसेजिंग सर्विस कंपनी अब सिर्फ टेक्स्ट मैसेज, वीडियो, फीटो सेंड करने के लिए नहीं है बल्कि इससे ऐसे भी कई काम किए जा सकते हैं, जिसके लिए पहले यह ऑप्शन नहीं थे और समय भी बहुत लगता था। वॉट्सऐप अब कुछ खास फीचर्स लाने वाला हैं। नए फीचर में ऐसा ऑप्शन होगा जिससे एक ही जगह से ग्रुप और लोगों को मैनेज कर सकेंगे। ये फीचर अभी डेवलप किया जा रहा है और जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए पेश कर दिया…
Author: Santal Express
-विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से होता है भरपूर नई दिल्ली । किवी फल के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। किवी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, कोलेजन उत्पादन में मदद करता है, और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। किवी एक छोटा सा फल है, जो अपने स्वाद और पोषण से भरपूर गुणों के लिए जाना जाता है। \यह फल विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान करते हैं। किवी का सेवन त्वचा, दिल, और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद हो…
एक्सपर्ट बोले-इसमें शीत वीर्य को बढ़ाने का गुण होता है नई दिल्ली। आयुर्वेद से लेकर प्राकृतिक चिकित्सा और योग तक में मिट्टी के मटके में रखे पानी को पीने के फायदे बताए गए हैं। हालांकि देखा गया है कि गर्मी भर मटके का पानी पीने के बाद लोग बरसात के मौसम में भी मिट्टी के घड़े का पानी पीते रहते हैं, ऐसे में सवाल है कि गर्मी में शीतलता देने वाला मटके का पानी क्या बरसात के मौसम में पीना फायदेमंद है या नुकसानदेह है? अगर आप अपने घरों में मिट्टी के घड़े का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते…
निलंबित की इजराइल के लिए फ्लाइट वाशिंगटन । अब तक हमास के आतंकवादियों से लोहा ले रहे इजराइल को अब कुख्यात आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह से आर-पार की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। मध्य पूर्व में गहराते संकट और व्यापक संघर्ष की आशंका के बीच कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने इजराइल से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं। ईरान, लेबनान और हिजबुल्लाह के प्रतिशोध को देखते हुए इजराइल के लिए फ्लाइट निलंबित करने वाले ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और अमेरिका ने एक और कठोर निर्णय लिया है। इन देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का आग्रह किया है। द न्यूयॉर्क…
पेरिस । संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के नोआह लाइल्स ने चल रहे पेरिस ओलंपिक में रविवार देर रात पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। लाइल्स को अपने करियर की सबसे बड़ी रेस में कुछ खास करने की जरूरत थी। उन्होंने अपने चरम का फायदा उठाया और स्टेड डी फ्रांस में खचाखच भरी भीड़ के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नोआह ने 9.784 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वह दिग्गज उसैन बोल्ट के 9.63 सेकंड के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 0.16 सेकंड दूर थे। जमैका के किशन थॉम्पसन ग्रीष्मकालीन खेलों के इतिहास…
नई दिल्ली । विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा एफआईएच हॉकी विश्व कप चैंपियन जर्मनी से भिड़ेगी। रविवार को क्वार्टर फाइनल में चौथी रैंकिंग वाली जर्मनी की सातवीं रैंकिंग वाली अर्जेंटीना पर 3-2 से जीत के बाद आखिरकार यह मुकाबला पक्का हो गया है। दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड का मुकाबला स्पेन से होगा। नीदरलैंड, जो वर्तमान में तीसरी रैंकिंग वाली टीम है और जिसके पास दो ओलंपिक स्वर्ण हैं, ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह…
मीरजापुर । आजमगढ़ जनपद से टाण्डा फॉल पिकनिक मनाने आए आठ सैलानियों के ग्रुप के दो सदस्य पैर फिसलने से 250 फीट गहरी खाई में जा गिरे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों की जान बचाई। लालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवस्थित टाण्डा फॉल पर जनपद आजमगढ़ के आठ सैलानी पिकनिक मनाने रविवार को आए थे। भ्रमण के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से दो सैलानी लगभग 250 फीट नीचे खाई में गिर गए। लोगों की सूचना पर लालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर समय रहते रेस्क्यू कर दोनों सैलानियों की जान बचाई। क्षेत्राधिकारी लालगंज ने साेमवार…
रांची । विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय रिंग रोड के पास से सोमवार की सुबह एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अपने घर आश्रम में इलाज कराने आया था। इसी दौरान सोमवार को झाड़ी से उसका शव मिला। उसकी मौत कैसे हुई अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूर्व बर्दवान के बड़े हिस्से अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। इस बीच, मैथन, पांंचेत और दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है। सबसे अधिक हावड़ा में बाढ़ के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग नदी किनारे सेल्फी और रील्स बना रहे हैं,…
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में आज अनुच्छेद 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ है। किसी भी तरह की आतंकी वारदात से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा कारणों से सोमवार को जम्मू से अमरनाथयात्रियों का जत्था रवाना नहीं किया गया। श्रीनगर से भी अमरनाथयात्रियों का जत्था जम्मू नहीं आएगा। इस बीच आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिलों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, रोड ओपनिंग पार्टी हाइवे व अन्य सड़कों पर रोजाना की तरह ही तैनात रहेगी। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर भी…



