नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि मानव जाति के इतिहास में अब तक हुए सबसे बड़े चुनाव को बदनाम करने के लिए एक झूठा अभियान चलाया जा रहा है। आयोग का यह बयान कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में किए गए दावों के बाद आया है, जिसमें कांग्रेस ने अंतिम मतदान प्रतिशत में वृद्धि को लेकर धांधली की आशंका जताई थी। आयोग ने अपने बयान में कहा कि चुनाव के प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों और हितधारकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखी गई थी। इसके बावजूद मतदान के आंकड़ों को निराधार बताने का…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के तहत निवेश के नाम पर ठगी करने वाली कंपनियों से ईडी द्वारा जब्त की गई रकम उन लोगों को लौटाई जाएगी जो इस ठगी का शिकार हुए हैं। चिटफंड और अन्य जमा योजनाओं में पैसा गंवा चुके लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकारी जांच एजेंसी ईडी इन घोटाले में जब्त रकम को पीड़ितों में बांटने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2013 में हुआ रोज़ वैली घोटाला एक बड़ा फाइनेंशियल स्कैम है। यह स्कैम सारदा घोटाले से भी बड़ा था और…
शिमला । पिछले पांच दिन पहले बादल फटने की हुई घटनाओं में लापता लोगों की संख्या दो और बढ़ गई है। अभी श्रीखंड में दो लोगों के उसी दिन से लापता होने की जानकारी मिली है। इस तरह से अब भी छह जगह बादल फटने की घटनाओं के बाद 45 लोग लापता हैं। इनमें रामपुर के समेज में 36, बागीपुल में पांच, मंडी के राजबन और कुल्लू जिले के श्रीखंड में दो-दो लोग लापता हैं। वहीं राजबन में अब तक 8 और कुल्लू के निरमंड में दो लोगों के शव मिल चुके हैं। रामपुर के समेज में पांचवें दिन भी…
– देश में चर्चा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार के सम्मान को प्राथमिकता दी पटना । केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बजट में जिस तरह से बिहार को प्राथमिकता दी गई है, उससे विरोधियों की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पीएम मोदी गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने यह बात पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिहार की चर्चा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार के सम्मान को प्राथमिकता दी है। यह बजट 2047…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों की जान से खिलवाड़ कर चलाए जा रहे कोचिंग संस्थानों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर बन गए हैं। ये लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। हम इन कोचिंग सेंटर को बंद कर सकते हैं और तब तक ऑनलाइन मोड के जरिये इनके संचालन की इजाजत देंगे, जब तक ये फायर और दूसरे सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं। कोर्ट ने राजेन्द्र नगर के कोचिंग सेंटर…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया कि उप-राज्यपाल अपनी मर्जी से दिल्ली नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उप-राज्यपाल दिल्ली नगर निगम में पार्षद मनोनीत करने के लिए दिल्ली सरकार की सलाह या सहायता मानने के लिए बाध्य नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने 17 मई 2023 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। उप-राज्यपाल की ओर से 10 पार्षद मनोनीत किए जाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। दिल्ली सरकार…
जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ अगस्त को रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है। फिल्म 3 दिन में 5 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं कर पाई है। इस बीच अब तीसरे दिन की कमाई सामने आ गयी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘उलझ’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया स्टारर ‘उलझ’ ने पहले दिन सिर्फ 1.10 करोड़ कारोबार किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4.90…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बहुत लोकप्रिय हैं। क्रूज़ ड्रग मामले के बाद आर्यन खान वह सुर्खियों में आ गए। बीती रात आर्यन अपनी बहन सुहाना के साथ एक पार्टी में पहुंचे लेकिन इस पार्टी में चर्चा हुई आर्यन की गर्लफ्रेंड की। उनकी खूबसूरती के आगे सुहाना भी फीकी पड़ गईं। पिछले कुछ दिनों से आर्यन खान के ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा बोन्सी को डेट करने की चर्चाएं चल रही हैं। बीती रात आर्यन अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में पहुंचे थे। इस बार बहन सुहाना खान भी उसके साथ थी। उनके लुक में ब्लैक टी-शर्ट,…
पटना/कटिहार । बिहार में सोमवार को कटिहार जिले के मनिहारी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, यह सभी लोग मनिहारी गंगा घाट में जल भरने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे में चारों घायल हो गए। इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। मृत कांवड़ियों की पहचान सूरज कुमार और कृष्ण राम के रूप में हुई है। यह दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़ामा रेखा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दो अन्य की पहचान पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले के रूप में…
चेकनाका से बिना चेक किए धड़ले से रोजाना सैकड़ो गाड़िया पास होती है पत्थर खदान में बगैर माइनिंग का बोल्डर उठता है, एक माइनिंग चालान पर दिन भर बोल्डर गाड़ी चलता है जितेन्द्र दास पाकुड़।कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने मुख्यमंत्री, खनन सचिव/आयुक्त को पोस्ट द्वारा आवेदन दिया पाकुड़ उपायुक्त को लिखित शिकायत किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने आवेदन में उल्लेख की है कि पाकुड़ जिला के पांच प्रखंडों जिसमें पाकुड़ प्रखंड सहित महेशपुर, पाकुड़िया, हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा में वृहद पैमाने पर अवैध पत्थर खनन हो रहा है तथा क्रेशर मशीन द्वारा स्टोन चिप्स बनाकर ओवरलोड सहित बंगाल…



