देश-दुनिया के इतिहास में 06 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। अमेरिका ने 06 अगस्त, 1945 को जापान के शहर में परमाणु बम गिराया था। इसके तीन दिन बाद 09 अगस्त को उसने नागासाकी में भी परमाणु बम गिरा दिया। हिरोशिमा और नागासाकी के नागरिकों को लगा था जैसे उनके शहर में सूरज फट गया हो। लेकिन ऐसा नहीं था। यह तथाकथित विकसित, सभ्य और मुट्ठी भर लोगों का निर्णय था। यह एक महाशक्ति का निर्मित कृत्रिम सूरज था, जिसकी आग में लाखों निर्दोष लोग भाप बन कर उड़ गए और मानवता झुलस गई। आज भी दुनिया…
Author: Santal Express
किशनगंज । खगड़ा ओवरब्रिज पर सोमवार को किशनगंज से पूर्णिया जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यात्री जैसे ही बस से बाहर निकले बस में आग और भड़कने लगी। बस धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
– शाम को निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी, तीन स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन उज्जैन/भोपाल । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी में आज सावन के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकलने से पहले विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। यहां महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। इसके साथ ही उज्जैन का नाम सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने इसका सर्टिफिकेट सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और संतों को…
बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ न सिर्फ अपने एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं बल्कि अक्सर अपने सिग्नेचर डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचाते हैं। टाइगर श्रॉफ के डांसिंग स्किल्स ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। अब, एक्टर अपनी पहली डांस अकादमी, ‘मैट्रिक्स डांस अकादमी’ के लॉन्च के साथ डांस के प्रति अपने पैशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं। इसी ले साथ टाइगर ने अपनी पहली डांस अकादमी को लॉन्च किया है।
गिरिडीह । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई है। पहली घटना पचम्बा थाना इलाके के पेसराबहियार की है। बताया गया कि प्रभु दास नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह दो दिनों पूर्व घर के बाहर घायलवस्था में पड़ा था। बाद में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के घर वालों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पचम्बा पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार पहुंचे और लोगों से बात की। परिजनों का आरोप था कि प्रभु पर…
रांची । झारखंड की राजनीति के चाणक्य से कहे जाने वाले सरयू राय ने झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पॉलिटिकल मास्टर स्ट्रोक लगा दिया है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गए हैं। झारखंड में जदयू को एक नेता मिल गया है। चुनाव से पहले उनके इस कदम ने राज्य की राजनीति में कई तरह की चर्चा शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इसके कई तरह परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उनके इस पॉलिटिकल स्टैंड से झारखंड के राजनीतिक समीकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजनीतिक जानकारों का…
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) की शुरुआत पर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की बहनों को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उन्होंने निर्देश दिया है तथा इस मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर उन्होंने पूरे राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। सोरेन…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की दिनदहाड़े हुई हत्या पर स्वत: संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को राज्य के डीजीपी, रांची एसएसपी व एसआईटी के नेतृत्वकर्ता कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। सभी अधिकारियों ने इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को दी। अधिकारियों ने अदालत को बताया कि एसआईटी गठन कर इस केस की जांच की जा रही है और अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा भी दी जाएगी। साथ ही विक्टिम…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव द्वारा रघुवर सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक सम्पति मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर साेमवार काे सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और एसीबी को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। एसीबी को इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बिंदु पर जवाब दाखिल करना है। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। वर्ष 2020 में याचिकाकर्ता…
हाई कोर्ट में जेएसएससी ने कहा, रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्त्ति विज्ञापन का राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करेगा। झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को यह जानकारी जेएसएससी की ओर से दी है। झारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससीकी ओर से यह बताया गया कि राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट अपनी वेबसाइट पर 10 दिन में अपलोड कर देगा। साथ ही कमीशन कट ऑफ मार्क्स भी वेबसाइट पर जारी करेगा। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रिंस कुमार…



