Author: Santal Express

नई दिल्ली । बांग्लादेश में हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं. हजारों लोग सड़कों पर उतरकर सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया है। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है और सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से भारत आ गई हैं। नौकरी में आरक्षण खत्म करने और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भड़की हिंसा में 19 पुलिसकर्मियों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. सैकड़ों लोग घायल हैं. हालात इतने खराब हैं कि पूरे देश में अनिश्चित…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू किया नियम रायपुर । इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले लोगों को 25 अगस्त से रोड टैक्स का 50 फीसदी भुगतान करना होगा। राज्य सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने ईवी पर मिल रही छूट को समाप्त कर दिया है। इसके बाद दोपहिया और तीन पहिया से लेकर कार की कीमत 3 से 40 हजार रुपए तक बढ़ेगी, क्योंकि यह राशि खरीदार को वाहन की कीमत के साथ रोड टैक्स के रूप में देनी होगी। ईवी पॉलिसी के तहत, 25 अगस्त 2022 से 24 अगस्त 2024 तक रोड टैक्स से छूट दी गई थी। दी गई…

Read More

श्रीनगर  । जम्मू-कश्मीर एलओसी के पास रविवार देर रात संदिग्ध घुसपैठियों की गतिविधि की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने उन पर गोलीबारी की। दूसरी तरफ से गोलीबारी की कोई सूचना नहीं है, लेकिन सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर के बट्टल सेक्टर में रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सेना के जवानों ने उन पर गोलियां दागीं। रात में इलाके…

Read More

पटना । लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर भी अपनी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में जुट गए हैं। जन सुराज युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा संवाद कार्यक्रम कर रही है। इस दौरान में सियासी निशाना भी साध रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि नीतीश ने केंद्र सरकार को समर्थन दिया है और उनके सहयोग से केंद्र की मोदी सरकार चल रही है। इसके बाद…

Read More

High Court bans appointment process in DVC रांची, 5 अगस्त (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), कोलकाता द्वारा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एवं मेडिकल ऑफिसर-असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए निकल गए विज्ञापन के आलोक में नियुक्ति प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में पूरक शपथ पर दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया है। अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी, तब तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक रहेगी। मामले को लेकर भूपेंद्र सिंह की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। डीवीसी, कोलकाता ने एग्जीक्यूटिव…

Read More

हिसार । किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी माउंट लेनिन पर तिरंगा फहराने के बाद हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली और माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी रीना भट्टी का यहां स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। रीना भट्टी ने सोमवार को बताया कि वह 14 जुलाई को हिसार से रवाना हुई थीं और वह 17 जुलाई को बेस कैंप पहुंचीं और 26 जुलाई को सुबह 10.36 बजे चोटी फतह कर देश का तिरंगा फहराया। रीना ने दावा किया है कि किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। इस चोटी की ऊंचाई 7134 मीटर है।…

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से मौखिक कहा कि झारखंड में अफीम, चरस, गांजा जैसे मादक पदार्थों की बिक्री हर हाल में रोकने के लिए कठोर कार्रवाई करें। कोर्ट ने कहा कि पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आपसी सहयोग से झारखंड में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए कार्रवाई करे। खूंटी सहित राज्य के कई जिलों में जंगलों में अफीम की खेती होती है। सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से पुलिस और एनसीबी को-ऑर्डिनेशन से इसका पता लगाकर इन्हें नष्ट करने की दिशा में कार्रवाई करें। खूंटी में अफीम के फसलों को नष्ट करने…

Read More

पेरिस । ओलंपिक में पदार्पण कर रही भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में रोमानिया को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ ने युगल मैच से शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अदीना डायकोनू और एलिजाबेटा समारा को 11-9, 12-10, 11-7 से हराया। इसके बाद मनिका बत्रा ने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ़ सीधे गेम में 11-5, 11-7, 11-7 से जीत दर्ज की और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, श्रीजा अकुला तीसरे मैच में समारा से 11-8, 4-11, 11-7, 6-11, 8-11 से हार गईं, जिससे…

Read More

बांग्लादेश सेनाध्यक्ष ने कहा-अंतरिम सरकार बनेगी, हजारों प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुसे नई दिल्ली । बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने आैर देश छाेड़ने के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच भारतीय सीमा सुरक्षा बल भी अलर्ट पर हैं। बांग्लादेश के साथ लगती 4096 किमी की सीमा की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ ने अपने जवानों को अलर्ट जारी किया है। डीजी बीएसफ दलजीत सिंह चौधरी स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में पिछले एक महीने से लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी थे। प्रदर्शनकारियों की मांग…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (5 अगस्त) को पांच वर्ष पूर्व 2019 में जम्मू-कश्मीर से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाए जाने को याद करते हुए कहा कि यह देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी। प्रधानमंत्री माेदी ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनता के लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री अनुच्छेद 370 हटाए जाने का अर्थ बताया…

Read More