नई दिल्ली । स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स की टाटा पंच एसयूवी महज 34 महीनों में 400,000 बिक्री को पार करने वाली सबसे तेज एसयूवी बन गई है। अक्टूबर 2021 में लॉन्च की गई टाटा पंच एक सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो अपने बोल्ड डिजाइन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है। पंच ने सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 68 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस सफलता का श्रेय 90 डिग्री डोर ओपनिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रेन सेंसिंग वाइपर और 187 मिमी की उच्चतम ग्राउंड क्लीयरेंस जैसे कमाल के…
Author: Santal Express
महायुद्ध की आहट से शेयर बाजार हुआ धड़ाम मुंबई । अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली की आशंकाओं को देखते हुए दौरान वैश्विक बाजारों में बड़ी गिरावट की वजह से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते ही क्रैश हो गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2401.49 अंक गिरकर 78,580.46 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 489.65 अंक का गोता लगाकर 24,228.05 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली । इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव सोमवार को तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 70,150 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 83,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वैश्विक बाजार में भी सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रेक्ट 255 रुपये की तेजी के साथ 70,044 रुपये के भाव पर खुला। इस…
– आपके मोबाइल पर आयकर रिफंड का मैसेज आए तो क्लिक ना करें वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली नई दिल्ली । अब इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर धोखाधड़ी का खेल शुरू हो गया है। ऐसे में उन तमाम टैक्सपेयर्स को सतर्क रहने की जरूरत है जिन्होंने आईटीआर दाखिल किया है। आयकर रिफंड के नाम पर हाईटेक ठगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर ठग, टैक्सपेयर्स के मोबाइल पर फर्जी आयकर रिफंड का मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेज में आयकर रिफंड की रकम जारी करने के लिए यूजर्स को एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जा…
नई दिल्ली । नए मॉडल की पेशकश और बढ़ी हुई छूट से भारत में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ी। उद्योग निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार जुलाई में कुल यात्री वाहन खुदरा बिक्री बढ़कर 3,20,129 इकाई हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 2,90,564 इकाई थी। फाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डीलरों ने बताया कि उन्हें अच्छे उत्पाद उपलब्ध होने, आकर्षक योजनाओं और उत्पादों की व्यापक श्रृंखला से लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश, उपभोक्ता भावना में…
नई दिल्ली । लगभग साल भर परेशान करने के बाद दाल की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले महीनों में दालों की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि पिछले एक महीने से देश की विभिन्न मंडियों में दाल की कीमतों में गिरावट आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक चना, तुअर और उड़द जैसी दालों के दाम कम हो रहे हैं। जनवरी में दालों की खुदरा महंगाई दर 19.54 फीसदी पर थी, जो जून में कम होकर 16.07 फीसदी पर आ गई…
अगर आप कॉफी पीते हैं तो आपको दिल की बिमारियों का खतरा कम होता है। एक अध्ययन रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि दिन में चार कप कॉफी पीने से दिल की बीमारियों की वजह से होने वाली मौत का खतरा दो तिहाई कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 20,000 लोगों पर किया है. शोधकताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि कॉफी पीने से शरीर की प्रतिरोधकत क्षमता बढ़ती है। यह दिल की सेहत के लिए अच्छा है और कैंसर से बचाव करती है। शोधकर्ता और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अडेला नावोर्रो ने बताया कि मैं यह सलाह…
दांतों में दर्द होना आजकल की आम समस्या है। पहले तो सिर्फ बड़े लोगों में ही यह समस्या देखने को मिलती थी लेकिन आजकल छोटे बच्चों और कम उम्र के लोगों के दांतों में भी दर्द होने लगता है। इसका कारण अधिक मीठा खाना, दांतों की साफ-सफाई न रखना और शरीर में कैल्शियम की कमी है। दांतों में दर्द होने पर काफी परेशानी होती है और लोग डैंटिस्ट के पास भागते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय करके भी दांत दर्द ठीक किया जा सकता है। दांत दर्द होने पर बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को किसी रूमाल में बांधकर सिंकाई करें।…
माइग्रेन व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकता है। अगर आप भी अपनी भागदौड भरी जिंदगी की वजह से अक्सर सिर के दर्द की शिकायत करते हैं। आपका ये दर्द कई बार कुछ देर के लिए नहीं कई घंटो रहता है। तो आपका ये दर्द माइग्रेन की तरफ इशारा कर रहा है। दरअसल दिमाग में रसायनों के असंतुलन के कारण माइग्रेन होता है। अगर आप भी माइग्रेन से पीडित हैं तो ये खास आसन आपको हमेशा के लिए इस दर्द से छुटकारा दिला सकता है। शशांकासन योग करते समय व्यक्ति के शरीर का आकार खरगोश की तरह हो जाता…
नई दिल्ली । वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और उसके अधिकारों को लेकर लंबे समय से एक्सरसाइज चल रही है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही वक्फ एक्ट में संशोधन के लिए बिल लाया जा सकता है। अब कहा जा रहा है कि इसमें बदलाव के तहत महिलाओं को भी हर इकाई का सदस्य बनाना शामिल किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को ही कैबिनेट ने वक्फ एक्ट में 40 संशोधनों पर मुहर लगाई है। वक्फ एक्ट पहली बार 1954 में संसद में लाया गया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था और 1995…



