चेकनाका से बिना चेक किए धड़ले से रोजाना सैकड़ो गाड़िया पास होती है
पत्थर खदान में बगैर माइनिंग का बोल्डर उठता है, एक माइनिंग चालान पर दिन भर बोल्डर गाड़ी चलता है
जितेन्द्र दास
पाकुड़।कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने मुख्यमंत्री, खनन सचिव/आयुक्त को पोस्ट द्वारा आवेदन दिया पाकुड़ उपायुक्त को लिखित शिकायत किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने आवेदन में उल्लेख की है कि पाकुड़ जिला के पांच प्रखंडों जिसमें पाकुड़ प्रखंड सहित महेशपुर, पाकुड़िया, हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा में वृहद पैमाने पर अवैध पत्थर खनन हो रहा है तथा क्रेशर मशीन द्वारा स्टोन चिप्स बनाकर ओवरलोड सहित बंगाल बिहार एवं अन्य राज्य में भेजा जाता है। गौरतलब हो कि इस व्यापारिक कार्य में कुछ वाहनों में माइनिंग चलान नहीं होता है और कुछ वाहनों में जितना माइनिंग काटता है उससे कही ज्यादा माल जाता है और एक माइनिंग चालान को कई बार प्रयोग किया जाता है। राजस्व मिलने से झारखंड के विकास मजबूत होगा। पत्थर खदान में बगैर माइनिंग का बोल्डर उठता है, एक माइनिंग चालान काट लेता है दिन भर बोल्डर गाड़ी चलता रहता है। खदानों में भी होती है राजस्व की चोरी। बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है और स्थानी लोगो को काम से वंचित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का जमीन स्थानीय लोग ही रैयत है लेकिन काम से उन्हें वंचित किया जा रहा है।
पाकुड़ जिले का सभी चेकनाका से बिना चेक किए धड़ले से रोजाना सैकड़ो गाड़िया पास होती है। पाकुड़ उपयुक्त के कड़ाई के बाबजूद भी राजस्व की चोरी की जा रही है। ज्ञात हो की इस प्रकार का अवैध पत्थर खनन के साथ साथ वाहनों में बगैर माइनिंग चालान एवं ओवरलोडिंग की व्यापारिक गतिविधियों से झारखंड सरकार के राजस्व की भारी क्षति हो रही है।
पत्थर खनन हेतु लीज दिए जाने में वन विभाग की भी अहम भूमिका है पर उसे भी किसी रूप में पट्टा लेने वालों के द्वारा प्रभावित कर विभाग द्वारा एनओसी ले लिया जाता है।
वन विभाग में भी पैसे का बहुत बड़ा खेल हो रहा है बगैर जांच किए एनओसी दे दिया जाता है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने कहा कि मैं आवेदन के माध्यम से श्रीमान से निवेदन किया हूँ कि उल्लिखित विषय के हर बिंदुओं पर उच्च स्तरीय जांच हो दोषी को बक्सा ना जाये, ताकि झारखंड सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके।


