●महिला मोर्चा, भाजयुमो,किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कमेटियों में दुमका और साहिबगंज के किसी नेता को नहीं मिली जगह
●संताल परगना के दूसरे जिलों से भी इक्का-दुक्का नेताओं को बनाया गया प्रदेश पदाधिकारी,कमेटी में रांची को अधिक तरजीह
सुमन सिंह
दुमका।भाजपा महिला मोर्चा,भारतीय जनता युवा मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कमेटी में संताल परगना के जिलों की घोर उपेक्षा हुई है। दुमका और साहिबगंज जिलों का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है।संताल परगना के दूसरे जिलों को भी प्रदेश कमेटी में इक्का-दुक्का स्थान ही मिला है। रांची के कार्यकर्ताओं को अधिक तरजीह दी गई है। सभी चार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल निर्देश पर प्रदेश की नई कमेटी का ऐलान किया है।चारों मोर्चा के प्रदेश कमेटी में दुमका और साहिबगंज के एक भी नेता-कार्यकर्ता को स्थान नहीं मिला है।
—
भाजपा महिला मोर्चा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने प्रदेश कमेटी की जो नई सूची जारी की है उसमें जामताड़ा की बबीता झा और पाकुड़ की सम्पा साहा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।गोड्डा की अनीता सोरेन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। पूरे संताल परगना से सिर्फ तीन महिला कार्यकर्ताओं को प्रदेश कमेटी में स्थान मिला है।प्रदेश कमेटी में कुल 22 पदाधिकारी हैं,उनमें अकेले रांची से 12 महिला कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया हैं।
–
भारतीय जनता युवा मोर्चा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने जो प्रदेश कमेटी की सूची जारी की है उसमें 20 पदाधिकारी है। संताल परगना से मात्र एक युवा मनीष दुबे को प्रदेश कमेटी में स्थान मिला है। जामताड़ा के मनीष दुबे को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
–
भाजपा किसान मोर्चा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने मोर्चा के 17 सदस्यीय प्रदेश कमेटी सी सूची जारी की है। इस सूची में संताल परगना से मात्र दो नाम है। जामताड़ा से कमलेश मंडल और गोड्डा से प्रणीता झा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
–
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
इधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो.अनवर हयात ने 16 सदस्यीय प्रदेश कमेटी की सूची जारी की है। इस सूची में संताल परगना से तीन अल्पसंख्यक नेताओं को स्थान मिला है। देवघर के आलमगीर अंसारी एवं रेहान रजा को प्रदेश उपाध्यक्ष और पाकुड़ से रिंकू शेख को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


