चुनावी रणनीति के लिए तैयार हुई आतंरिक टीम वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि पार्टी की तरफ से इस अवसर के लिए वे स्वयं को गौरवांवित और रोमांचित महसूस कर रही हैं। कमला हैरिस ने इस संबंध में एक्स पर जारी एक पोस्ट में लिखा, मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गौरवान्वित हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों के एक साथ आने, देश के प्रति प्रेम…
Author: Santal Express
ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में शुक्रवार को एकबार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह विरोध प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ है। यह विरोध प्रदर्शन देशभर में बड़े पैमाने पर हिंसात्मक घटना बढ़ने और 200 से अधिक लोगों की मौत के बाद थमा था। फिर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हाल की घटना में मारे गए लोगों के इंसाफ की मांग को लेकर किया जा रहा है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के विभिन्न हिस्सों में दो हजार से अधिक प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, जिनमें से कुछ लोग ‘‘तानाशाह मुर्दाबाद’’ और पीड़ितों के लिए इंसाफ…
पलामू । जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुराकला में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी बदमाश ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जख्मी हालत में मिलने के कारण उसे पुलिस सुरक्षा में एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान खुराकला के विशाल चौधरी के रूप हुई है। उसके खिलाफ चैनपुर, रामगढ सहित अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। विशाल को कंधे में गोली लगी है। कंधा फैक्चर कर गया है। गुमला में हुई ज्वेलरी शॉप लूट कांड में विशाल चौधरी की संलिप्त है या नहीं इसके लिए उससे पूछताछ की जा रही है। विशाल 24 जुलाई…
रांची । महज एक दिन की बारिश में पूरी रांची जलमग्न हो गई। रांची शहर में हर तरफ पानी ही पानी है। इस बारिश और पानी के बीच शनिवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने मोहल्लों के लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि दु:खद आश्चर्य इस बात का है कि राहत देने के लिए सरकार-प्रशासन के पास कोई तैयारी नहीं है। रांची के सैंकड़ों परिवार अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान बांधगाड़ी की स्थिति बहुत भयावह दिखी। अपार्टमेंट और सोसाइटीज में रहने वाले सैकड़ो…
रांची । रांची में पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव आज तड़के कांके थाना क्षेत्र में रांची रिंग रोड से बरामद हुआ है। तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों…
रेलवे स्टेशन से चार मोटर पंप की मदद से पानी को बाहर निकाला गया जरमुंडी -बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन शुक्रवार को मुसलाधार बारिश के कारण जलमग्न हो गया। बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन की रेल पटरियां शैलाब के पानी में डूब गई। जलजमाव के कारण रेलवे ट्रेक में पानी के शैलाब ने किसी ऊफनते बड़े नाले का रूप ले लिया। रेलवे ट्रेक से करीब तीन फीट की ऊंचाई पर बरसाती पानी बहने लगा। जिससे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान शुक्रवार को बाबा बासुकीनाथ धाम आनेवाले देशभर के श्रद्धालुओं को रेल यातायात में भारी असुविधा हुई। सुबह 10:30 पूर्वाह्न के बाद बासुकीनाथ स्टेशन पहुंचे…
अपराधियों ने प्लांट के सात कर्मियों का मोबाइल भी लेकर भागा गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद स्थित एम एस शिव शंकर इंटरप्राइज पत्थर क्रशर प्लांट में दिनदहाड़े 1.50 लाख की छिनतई का मामला सामने आया है। अपराधियों ने प्लांट के सात कर्मियों का मोबाइल भी लेकर भाग निकला है। जानकारी के मुताबिक बरसात के कारण सभी कमरे में बैठे हुए थे। इसी बीच 14 लोग काले कपड़े पहने प्लांट में आ धमका। सभी नकाबपोश था। सभी के हाथ में थ्री नट जैसे बंदूक था। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर मौजूद सभी कर्मियों को बंद कर दिया और थैले…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए तीन अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में तीन अगस्त को भी लगातार तेज हवा चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मौसम के रुख को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन अगस्त 2024 को राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं राज्य में संचालित सभी प्रकार के विद्यालय (सरकारी एवं निजी) के 12वीं…
देवघर। नगर थाना इलाके में चोर इन दिनों बेखोफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे दर हैं। रात तो रात क्या दिनदहाड़े भी घर में घूसकर चोरी कर ले रहें। चोर लगातार नगर थाना इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने शिक्षिका के घर से नकदी सहित 40 से 50 लाख रूपये के गहने की चोरी कर ली। इसे लेकर शिक्षका के पिता बीएन झा पथ शिवराम झा चौक निवासी विनोद कुमार झा ने नगर थाना में शिकायत किया है। बताया जाता है कि…
रांची। रांची में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। बारिश के कारण शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के न्यू बांध गाड़ी दीपाटोली रोड नंबर पांच स्थित मुहल्ले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया है। इसमें 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया। एनडीआरएफ की टीम घरों और सड़क पर फंसे लोगों को रेस्क्यू की। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि लगभग 15…



