नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि नीट-यूजी परीक्षा में सिस्टमेटिक ब्रीच नहीं हुआ है यानी इस परीक्षा में सिलसिलेवार गड़बडिय़ां नहीं मिली हैं। पेपर केवल दो सेंटर पटना और हजारीबाग में लीक हुआ। कोर्ट ने एनटीए की मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी से कहा है कि वह नीट के लिए एसओपी तैयार करे। साथ ही साइबर सिक्योरिटी में खामियों की पहचान भी करे। कमेटी से 30 सितंबर तक जवाब मांगा गया है। केंद्र सरकार ने एनटीए के पूरे सिस्टम की जांच के लिए 22 जून को इसरो के पूर्व चेयरमैन के राधाकृष्णनन की…
Author: Santal Express
पेरिस । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में चल रहे पेरिस ओलंपिक में पूल बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी। म्यूनिख में 1972 ओलंपिक के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है। भारत ने अपने पिछले गेम में गत चैंपियन बेल्जियम से 1-2 से हार के बाद वापसी की। भारत ने मैच में तेज शुरुआत की और पहले क्वार्टर में अभिषेक (12′) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13′) ने दो मिनट के भीतर स्कोर कर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालाँकि, थॉमस क्रेग (25′) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भी विपक्ष के हंगामे के साथ सदन की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विपक्ष के आरोपों पर जबाव देते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है राजनीतिक एजेंट के तहत यह लोग काम कर रहे हैं। इन लोगों ने एक महत्वपूर्ण सत्र को हंगामा में बदल दिया है। इस बीच भाजपा विधायकों का नारेबाजी जारी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों का काला चि_ा मेरे पास है। इन्होंने पांच साल में क्या किया, सब मेरे पास है। सरकारी जमीन पर भाजपा…
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस समय चर्चा में है। पौराणिक महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बंटी हुई है। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म के दूसरे शेड्यूल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले भाग में भगवान राम और सीता के बचपन और उनकी शादी तक का सफर दिखाया जाएगा, जबकि दूसरे पार्ट में 14 साल का वनवास और रावण के खिलाफ युद्ध दिखाया जाएगा। दूसरे भाग की शूटिंग दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। नितेश तिवारी ने पटकथा की मांग को…
नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांग्रेस वायनाड में 100 से अधिक घर बनाएगी। उन्होंने कहा कि केरल ने पहले किसी भी क्षेत्र में ऐसी त्रासदी नहीं देखी है और वह इस मुद्दे को राज्य व केंद्र दाेनाें के समक्ष उठाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनाें वायनाड में राहत शिविरों का दौरा कर रहे हैं, जो तीन बड़े भूस्खलनों से प्रभावित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 275 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घर नष्ट हो गए। राहुल गांधी ने कहा कि वे कल गुरुवार से वायनाड…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर 18 प्रतिशत जीएसटी को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर इस कर को वापस लेने का अनुरोध किया है। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को इसे वापस लेने की मांग सोशल मीडिया के जरिए की थी। बनर्जी ने अपने पत्र में जीवन और स्वास्थ्य बीमा की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीमा बीमारी, दुर्घटनाओं और आकस्मिक मृत्यु जैसी आपात स्थितियों में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने जीएसटी के लागू होने और आयकर अधिनियम…
रांची । भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को पद से हटाने के लिए प्रभारी सचिव को पत्र लिखा है। विधायकों ने प्रभारी सचिव से झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया व कार्य संचालन के नियम 158 (1) के तहत उन पर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के विधायकों ने पत्र के माध्यम से स्पीकर पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, सरयू राय का गैर सरकारी संकल्प वोटिंग के माध्यम से खारिज हुआ। प्रभारी सचिव को प्रेषित पत्र पर बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के 22 विधायकों ने हस्ताक्षर किया है। पत्र में कह गया है कि झारखंड विधानसभा…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार काे चार विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गए। इन विधेयकों में झारखंड अग्निशमन सेवा विधेयक 2024, झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024, झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 और झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2024 शामिल हैं। सबसे पहले झारखंड अग्निशमन सेवा विधेयक 2024 को प्रभारी मंत्री बैजनाथ राम ने सदन में रखा। इसपर लंबोदर महतो ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का आग्रह किया। उन्हाेंने कहा कि एक दिन पहले ही विधेयक की कॉपी मिली है। इसका अध्ययन नहीं कर पाए हैं। राज्य में अग्निशमन की भयावह…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार काे भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मैं रातभर सो नहीं पाया। निलंबित नहीं होने से मैं दुखी हूं। यह बातें सदन में भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कही। उन्होंने कहा कि नींद की दवा भी काम नहीं आयी। आपको मुझे भी निलंबित करना था। मैं भी अपने साथी विधायकों के साथ ही था। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सिर्फ मैं दुखी नहीं हूं। संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव भी दुखी हैं। विधायकों के निलंबन के वह खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने निलंबन का प्रस्ताव खुद…
– एसडीआरएफ-एनडीआरएफ व राज्य सरकार के पांच हेलीकॉप्टर के साथ वायुसेना का रेस्क्यू जारी देहरादून । आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड की स्थितियों पर राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की भी नजर है। एसडीआरएफ-एनडीआरएफ व राज्य सरकार के पांच हेलीकॉप्टर के साथ वायुसेना के एमआई-17 एवं चिनूक हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि अभी 1500 लोग आपदा में फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला जा रहा है।उत्तराखंड राज्य का रुद्रप्रयाग जनपद आपदा की दृष्टि से संवेलनशील श्रेणी में है। गत 31 जुलाई की रात आई आपदा से सबसे अधिक रुद्रप्रयाग…



