गोड्डा : जिले के पोडैयाहाट बाजार स्थित पंचमुखी बजरंगबली मंदिर के समीप बीते 04 अप्रैल 24 को अपराधियों द्वारा शैलेन्द्र भगत की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र वादी उद्देश्य राज उर्फ अतुल, ग्राम व थाना पोडैयाहाट, जिला गोड्डा के आवेदन के आधार पर पोड़ैयाहाट थाना में मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधानोंपरान्त अप्राथमिकी अभियुक्त उज्जवल यादव, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता विजय यादव, सा० बरमसिया, थाना बौंसी, जिला बाँका (बिहार) एवं अन्य छः अभियुक्तों के विरूद्ध कांड सत्य पाया गया। रविवार को अभियुक्त उज्जवल यादव को गिरफ्तार किया गया। ये…
Author: Santal Express
पाकुड़ । 26 वां गणपति महोत्सव पर पाकुड़ के रेलवे मैदान में पूजा समिति की ओर से भव्य तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर तैयारी संस्थापक हिसाबी राय के नेतृत्व में की जा रही हे।26 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर समिति की ओर से इस वर्ष कुछ विशेष तैयारी की जा रही है। समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन 7 सितंबर से 10 सितंबर तक मनाया जाएगा।भगवान गणपति की विघ्नहर्ता भगवान बाबा गणपति की भव्य प्रतिमा रेलवे मैदान, पाकुड़ में स्थापित की जाएगी।चार दिवसीय आयोजित होने वाले इस…
– 21 कार्यकारिणी सदस्यों का होगा चुनाव गोड्डा : जिला चैंबर की एक बैठक सोमवार को स्थानीय अग्रसेन भवन के सभागार मे अरुण टेकरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्व समिति से चुनाव की तिथि की घोषणा की गई।चेम्बर के सदस्य अनुप गाडिया के साथ परमानन्द गुप्ता ने चुनाव की तिथि आदि बनाने में सहयोग किया। जिसको अध्यक्षा कर रहे अरुण टेकरीवाल ने सदस्यो के समक्ष रखा। चेम्बर सदस्य संजीव आनन्द ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सितम्बर मे ही चुनाव करवाने की बात कही। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। इसलिए चेम्बर के चुनाव की तारीख…
पाकुड़ । सरकार द्वारा समाज के अंतिम लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में “आपकी-योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत स्तर व वार्ड स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।इसी कड़ी में जिले के पाकुड़ प्रखंड के गंधाईपूर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का जायजा लेने पहुँचे झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही उपस्थित कर्मियों से गरीबों व असहाय व जरूरतमंद…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़ )। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति के तत्वावधान में रामेश्वर धर्मशाला में विहिप का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण में बलिदान हुए हुतात्माओं को स्मरण कर उनको नमन किया।साथ ही विहिप के 60 वर्षों की उपलब्धि की जानकारी दी गई। स्थापना दिवस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व उत्तरी पूर्व बिहार, झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित व पूजन कर, ओमकार ध्वनि, एकात्मता मन्त्र और विजय…
पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम जी से नगर अध्यक्ष वंशराज गोप एवं जिला महासचिव कृष्णा यादव ने कांग्रेस कार्यालय में मुलाकात कर नगर के वार्डों में सफाई न होने की समस्याओं से अवगत करवाया इसके साथ ही बिजली पानी, सड़क,नाले जैसे मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करवाने का आग्रह किया तथा मईया सम्मान योजना में आ रही अड़चनों जैसे बैंक अकाउंट में सुधार,नाम जोड़ने संबंधी त्रुटियों व अन्य सभी समस्याओं से भी अवगत करवाया उन्होंने आसवासन दिया की बहुत जल्द इन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक,विधायक प्रतिनिधि गुलाम…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़ ) । भाजपा के द्वारा सोमवार को प्रखंड के सुंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में महिलाओ की जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई ।जिसमे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुइस मरांडी , प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दानियल किस्कु मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने हिरणपुर मुख्य सड़क पर गंदे पानी की बहाव, जर्जर नाला को लेकर अपनी अपनी समस्याओं को रखा। वही…
महेशपुर (पाकुड़ ) प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत युवा स्पोरटिंग क्लब घाटचोरा के ओर से 3 दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। इस खेल मे कुल 16 टीम हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप मे डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मकसूद अहमद, झमुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,पंचायत मुखिया नरेश मुर्मू समेत अन्य शामिल हुए। उदघाटन मैच का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष ने फुटबॉल मे किक मारकर किया।इस प्रतियोगिता मे उद्घाटन मैच अढ़ोल वनम फ्रीफायर टीम के बिच हुआ। जिसमे अढ़ोल की टीम ने फ्रीफायर की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही…
शिकारीपाड़ा । प्रखंड के सरसडंगाल और झुनकी पंचायत में सोमवार को राज्य सरकार की अति-महत्वकांक्षी आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन उपस्थित रहे। अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आलोक सोरेन ने कहा कि झारखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के हर आयु वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य…
जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा पंचायत अंतर्गत सोगरा डगांल और कटेली एवं पुतली डाबर पंचायत के तिलबरिया गांव में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सह निशुल्क कैंप का कारवां पहुंचा। लोकसभा चुनाव के बाद पिछले 2 महीने से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया मौजूद रही। इस कैंप में सभी का निशुल्क आयुष्मान कार्ड ,आभा कार्ड बनाया गया एवं वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि का आवेदन लिया गया। मौके पर कार्यक्रम को भाजपा नेत्री रीता चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम…



