दुमका । दुमका जिले के हंसडीहा बाजार में इंडियन बैंक के ब्रांच में हथियारबंद अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये की लूट लिया।यह आरंभिक सूचना है।बैंक के कैश के मिलान के बाद पता चलेगा कि वास्तव में कितने की लूट हुई है।बैंक लूट की यह घटना 8 अगस्त को दिन के 12 बजे के आसपास हुई।अपराधी पांच की संख्या में थे।इनमें 4 अपराधी बैंक के अंदर घुसे जबकि एक अपराधी बाहर रेकी कर रहा था। 3 बैंक लूटेरे नकाब में थे जबकि एक लुटेरा बिना नकाब लगाए हुए था।हथियार के बल पर बैंककर्मियों को कब्जे में लेकर इस घटना को…
Author: Santal Express
देवघर में कोल माईन्स व दुमका में लिफ्ट सिंचाई योजना को मिली स्वीकृति रांची । राज्य सरकार ने राज्य के मानकी-मुंडा सहित 14 परंपरागत ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सरकार ने मंजूरी दी। बैठक के मुख्य फैसले सरकार ने परंपागत पदाधिकारी मानकी, परगनैत, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, पराणिक, बीबीनायकी, गोड़ेत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी, पहड़ा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घटवार व तावेदन को देय सम्मान राशि को दोगुना करने का फैसला लिया है। मानकी व परगनैत को…
नई दिल्ली । भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बड़ा झटका लगा है। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले बाहर हो गई हैं। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान फोगाट ने मंगलवार को सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इससे वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थीं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय दल को इस बात का दुख है…
नई दिल्ली । भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतने के बाद बुधवार को स्वदेश लौट आई हैं। उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ मनु भाकर व उनके कोच जसपाल राणा का लोगों ने भव्य स्वागत किया और दोनों को फूल-मालाओं में लाद दिया। लोग मनु भाकर के साथ सेल्फी ले रहे थे। भव्य स्वागत पर मनु भाकर बहुत खुश दिख रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं। लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। उल्लेखनीय है…
-विस्तारा और इंडिगो भी ढाका के लिए आज से करेगी उड़ान का संचालन नई दिल्ली । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन ने बुधवार सुबह राजधानी नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ए 321 नियो विमान से संचालित एयर इंडिया का की चार्टर्ड उड़ान मंगलवार देररात ढाका से रवाना हुई, जिसके जरिए छह बच्चों और 199 वयस्कों सहित 205 लोगों को भारत लाया गया है। एयर इंडिया ने ढाका एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचा संबंधी चुनौतियों के…
नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है। इन सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे। असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए मतदान होगा। असम से कामाख्या प्रसाद तासा, सर्वानंद सोनोवाल, बिहार से मीसा भारती, विवेक ठाकुर, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयनराजे भोसले और पीयूष गोयल, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब इस बार लोकसभा में जीत कर…
मेष राशि आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मिठास लानी होगी। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएगें, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह आपके बॉस के खूब काम आएगी, जिससे आपको प्रमोशन आदि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए…
ढाका । बांग्लादेश में तख्तापलट और पूरे देश में अराजकता और हिंसात्मक माहौल के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को गठित होने वाली अंतरिम सरकार का नेता चुना गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। ग्लोबल माइक्रोक्रेडिट आंदोलन के संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रमुख प्रतिपक्षी माना जाता है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने का प्रस्ताव मान लिया है। इस बैठक में आरक्षण आंदोलन के प्रमुख छात्र नेताओं के साथ-साथ तीनों…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर यह जानकारी दिया कि देवघर जिला कमेटी के कार्यसमिति सदस्यों को नए दायित्वों के साथ पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया एवं जिला कमेटी में विभिन्न पद भर दिया गया।जिन्हें आज दायित्व दिया गया वह है :- विक्रम कुमार, डॉक्टर मनोज कुमार विजय, अभिषेक आनंद मिश्रा, राकेश कुमार गुप्ता और एडवोकेट धीरज कुमार (सभी को जिला उपाध्यक्ष, देवघर) का पद दिया गया।वहीं दीपक कुमार, सागर मठपती उर्फ ऋषिकेश मठपती, दीपक कुमार पांडे, डॉक्टर फैजि अहमद, मुनीश पाराशर, कुमार सौरव, सुमन कुमार यादव, लोकनाथ केसरी एवं कुणाल…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-बाजला चौक के समीप देवघर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय आरक्षण बचाओ मोर्चा के बैनर तले मान्यवर कुलदीप रविदास की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पिछले दिनों संवैधानिक आरक्षण को वर्गीकृत और आरक्षण को जड़ से खत्म करने की बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश की गई है, इसके विरोध में संपूर्ण भारतवर्ष में अलग-अलग संगठनों के द्वारा आगामी 21 अगस्त 2024 को विभिन्न संगठनों के द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में देवघर जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक…

