नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपित और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी । जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत ने सिसोदिया को निर्देश दिया कि वो हर सोमवार को जांच अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे और गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त को जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान एएसजी…
Author: Santal Express
हर घर तिरंगा डॉटकाम के साथ सेल्फी साझा करें नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के नागरिकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे वाली अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने खुद अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। उसके स्थान पर तिरंगा (भारतीय ध्वज) लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए सभी से ऐसा करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से harghartiranga.com पर तिरंगा के साथ सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया। एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ”इस साल स्वतंत्रता दिवस नजदीक…
– सदियों पहले पंच पोखर में सांपाें के समूल नाश के लिए हुआ था सर्प मेध यज्ञ औरैया । वैसे तो औरैया जिला एक छोटी सी जगह में बसा हुआ है, मगर यहां पर इतिहास से जुड़ी कई कहानियां देखने और सुनने को मिलती हैं। एक ऐसी ही कहानी है जो सदियों पुरानी है। जिसमें अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पुत्र ने सारे संसार के सांपों को संकट में डाल दिया था। राजा के पुत्र ने सर्प मेघ यज्ञ करते हुए सभी सांपों पर संकट मडराने लगा था, तब स्वयं भगवान इंद्र देव को औरैया कई…
गंगटोक । सिक्किम के कुछ हिस्सों में आज सुबह भूकंप से धरती कांपी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका सर्वाधिक असर सिक्किम के सोरेंग में रहा। यहां सुबह 06:57 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल, इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए। घर की चीजें हिलने लगीं। इस वजह से वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों की नींद ही भूकंप के झटके से खुली। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटकों से जापान…
ढाका । बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद सैकड़ों हिंदू भागकर भारत जाने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों को अपने घरों और कारोबारों को लुटते और आगे के हवाले होते देखा गया। जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वह भारत से लगी सीमा पर ही जमा हो गए हैं। बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिस्चियन यूनिटी काउंसिल का कहना है कि बांग्लादेश के कुल 64 जिलों में से 45 में पिछले कुछ दिनों में हिंदुओं के घरों, दुकानों या मंदिरों को निशाना बनाया गया है। एक स्कूल टीचर…
जितेन्द्र दास पाकुड़ । गरीब परिवार का भी एक छोटा सा हो पक्का घर अपना इसके लिए झारखंड सरकार ने इस उम्मीद के साथ अबुआ आवास योजना लेकर आयी है। लेकिन जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। सच तो यह है कि आज भी गरीब व उचित व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट काट कर थक गए हैं। बता दे कि वर्षो से केंद्र सरकार ने भी विभिन्न नाम से यथा – पहले इंदिरा गांधी आवास और बाद में प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई । अब केंद्र सरकार ने…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-जिला सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. प्रभात रंजन अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड के नोडल पदाधिकारी एवं आयुष्मान मित्रों के साथ उपाधीक्षक कार्यालय के सभागार में बैठक हुई, बैठक के दौरान यह बातें कहीं गई।जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी है। इसमें तेजी लाने की जरूरत है। साथ ही आयुष्मान से अधिक से अधिक लाभ मिले। इस दिशा में भी सार्थक पहल करने की जरूरत है। इस दौरान बताया गया कि जिला में 8.5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है लेकिन अब तक केवल लगभग 2.5 लाख ही लोगों का कार्ड बन पाया है। कार्ड…
मेष राशि आज परिवार के सदस्यों का सहयोग किसी भी तरह की दुविधा में आपके लिए मददगार साबित होगा. दैनिक दिनचर्या से जुड़ी कोई समस्या सुलझ सकती है. आत्मचिंतन में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे. आमदनी में कमी के कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे. इस समय धैर्य रखने की आवश्यकता है. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें अन्यथा कोई और उनका फायदा उठा सकता है. कार्यस्थल पर जो चल रहा है, उस पर ध्यान दें. पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा. वृषभ राशि आज आपको किसी राजनीतिक संपर्क से लाभ हो सकता है. समय का…
पेरिस । पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन में भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने 88.54 मीटर दूरी तक थ्रो किया। नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा था। हालांकि दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की थी। उसके बाद नीरज के शेष प्रयास फाउल रहे। ऐसे में…
पेरिस । कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और पीआर श्रीजेश के दो बेहतरीन बचाव की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यवेस डु मैनोइर स्टेडियम में स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक हासिल किया। रोमांचक माहौल में खेलते हुए, पहले क्वार्टर के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए पेरिस ओलंपिक में अपनी तालिका में चौथा पदक जोड़ा। श्रीजेश, जो भारत के लिए अपना आखिरी गेम खेल रहे थे, भावनाओं से भरे हुए मैदान पर गए और टीम के बाकी सदस्य भारत के हॉकी इतिहास के इस…

