नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को लोकसभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य रेलवे बोर्ड की शक्तियों को बढ़ाने और परिचालन दक्षता में सुधार करने के लिए रेलवे अधिनियम 1989 में संशोधन करना है। इस विधेयक में भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम-1905 के प्रस्तावों को रेलवे अधिनियम-1989 में शामिल करके कानूनी ढांचे को सरल बनाने का प्रस्ताव है। इससे दो कानूनों का संदर्भ लेने की आवश्यकता कम हो जाएगी। इसके बजाय केवल एक कानून का संदर्भ लेना होगा। इस विधेयक से रेलवे बोर्ड की कार्यप्रणाली और स्वतंत्रता में वृद्धि होगी। इस विधेयक के माध्यम…
Author: Santal Express
नई दिल्ली। बुधवार को फ्रांस की राजधानी में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त करने वाली भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश 11 अगस्त को पेरिस 2024 ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। 36 वर्षीय श्रीजेश 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। आईओए ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर के साथ संयुक्त ध्वजवाहक के रूप में हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश…
ढाका । बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब जेलों में मारकाट शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में झड़प और गोलीबारी में छह कैदी मारे गए हैं। कई जेल मुलाजिम घायल हुए हैं। जेल अधिकारियों को जान बचाने के लाले पड़े हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे चट्टोग्राम सेंट्रल जेल में कैदियों और गार्डों के एक वर्ग के बीच झड़प के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने बताया कि जमालपुर जिला जेल में गुरुवार दोपहर कैदियों के दो समूहों के बीच झड़प में छह कैदियों की मौत हो गई।…
पलामू । नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव से सटे झपिया पहाड़ से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर सीताराम रजवार उर्फ रमन रजवार (65 ) को गिरफ्तार किया है। सीताराम रजवार माओवादी संगठन के 15 लाख के इनामी नितेश यादव के दस्त के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए वहां रुका हुआ था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर नितेश का दस्ता भाग निकला, लेकिन…
रामा कान्त मालवीय आदिवासी जनसंख्या घटने का कारण पलायन : संभवी ए एस कॉलेज देवघर की छात्रा संभवी हांसदा का मानना है कि झारखंड में रहने वाले आदिवासी समाज की घट रही जनसं या का सबसे बड़ा कारण पलायन है।गरीबी की वजह से आदिवासी झारखंड से दूसरे राज्य में रहने और काम करने जा रहे है। ताकि उनका गुजर बसर सही तरीके से हो सके। अंतधार्मिक विवाह भी एक कारण है। जिसमें आदिवासी दूसरे धर्म के लोगों से शादी कर लेते हैं और उनका धर्म बदल जाता है। इस वजह से उन्हें आदिवासियों के आंकड़े में नहीं गिना जाता है।…
एस.के.झा.सुमन दुमका। विश्व में अलग-थलग पड़ते जा रहे आदिवासी जो विभिन्न प्रकार के परेशानियों से ग्रसित होते चले जा रहे हैं । उसकी स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है । संताल परगना में रह रहे आदिवासी विभिन्न समस्याओं से ग्रसित हैं भले ही सरकार और सामाजिक संगठन इसके उत्थान में लगे रहने की बात कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है संताल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों से हमारे ब्यूरो प्रभारी ने बातचीत की तो कई प्रकार की परिस्थितियों जिसका समाधान…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में आज एक फिल्म लगने जा रही है। नाम है- ‘लापता लेडीज’। खुद सीजेआई चंद्रचूड़ बैठकर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ देखेंगे। इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ अकेले नहीं देखेंगे। उनके साथ तमाम जज रहेंगे। वे सभी जज अपनी पत्नी और परिवार के साथ सुप्रीम कोर्ट में इस फिल्म को देखेंगे। सीजेआई चंद्रचूड़ ने स्पेशल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराई है। इस दौरान खुद आमिर खान भी मौजूद रहेंगे। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के मन में इस फिल्म देखने का ख्याल उनकी पत्नी की वजह से आया। उनकी पत्नी कल्पना दास ने…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की चर्चा हमेशा होती रहती है। हमने तापसी को कई फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा है। तापसी की फिल्में उनके फैंस के लिए एंटरटेनमेंट हैं। तापसी एक अन्य वजह से चर्चा में हैं, वो है मीडिया पर उनका गुस्सा। पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां तापसी ने पैपराजी पर गुस्सा निकाला है। एक बार फिर ऐसी ही घटना घटी है। ऐसे में लोग तापसी को ट्रोल कर रहे हैं। तापसी पन्नू की मीडिया पर फिर गुस्सा फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का प्रीमियर हाल ही में मुंबई में…
मालदा । पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर में शुक्रवार सुबह एक और रेल दुर्घटना सामने आई है। एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे कुमेदपुर के पास पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे खुरियाल और कुमेदपुर स्टेशनों के बीच हुआ। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं,…
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की एक बेटी वामिका और एक बेटा अकाय है। अनुष्का विराट की बेटी की झलक तो आप पहले ही देख चुके होंगे। अब अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक झलक शेयर की है। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है। अनुष्का ने फोटो तो पोस्ट की लेकिन इसमें सिर्फ बेटे अकाई की झलक है यानी आप उसका चेहरा नहीं देख पाएंगे। अनुष्का द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अकाई का हाथ नजर आ रहा है। जिसमें देखा जा सकता है घुटनों के बल चलना शुरू कर दिया है। अकाई प्लेट में आइसक्रीम…

