दुमका ब्यूरो
दुमका। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज गुरुवार को सुबह 10:00 से कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा जिसके अंतर्गत जिले के दुमका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में यज्ञ मैदान दुमका में और दुमका प्रखंड के पंचायत पुराना दुमका बंदर जोड़ी में पंचायत सचिवालय भवन में कार्यक्रम होना है। जामा प्रखंड के मोहुबना पंचायत के पंचायत भवन में और आसनजोर पंचायत के कुरमन फुटबॉल मैदान में एवं जरमुंडी के भोंडाबाद पंचायत के पंचायत भवन सचिवालय के प्रांगण में ,कुशमाहा बाराटांड़ मैदान में, काठीकुण्ड प्रखंड के आस्ताजोड़ा पंचायत के मधुबन मैदान,मसलिया प्रखंड के
सुग्गापहाड़ी पंचायत के सुग्गापहाड़ी फुटबॉल मैदान, सांपचाला पंचायत के सांप चला डंगाल में,
रामगढ़ प्रखंड के पंचायत
बंदरजोरा पंचायत भवन में तथा पंचायत लखनपुर में रानीश्वर के गोविंदपुर ग्राम ग्राम सुंदरपुर के फुटबॉल मैदान में सरैयाहाट दिग्धी, कोरदाहा इन दोनों के पंचायत भवन एवं शिकारीपाड़ा
सिमानीजोर, सोनाढाब इन दोनों के पंचायत भवन में कार्यक्रम होना है।


