दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमल प्रसाद सिंह ने बुधवार को राजभवन, रांची में राज्य के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति से मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया। कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने महामहिम को विश्वविद्यालय में 24 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बारे में जानकारी दी तथा विश्वविद्यालय में आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाने की जानकारी भी दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


