रामबन । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। जम्मू-कश्मीर के रामबन की रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा, बेरोजगारी, बिजली समस्या और देश में फैली नफरत को लेकर अपनी बात शुरु की। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार राज्य का दर्जा छीना गया है। एक राज्य को खत्म कर दिया और लोगों के अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश में बीजेपी और आरएसएस के लोग नफरत…
Author: Santal Express
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधेयक पास शिमला । हिमाचल प्रदेश में दल-बदल के कारण अयोग्य घोषित पूर्व विधायकों की पेंशन बंद करने की तैयारी है। पेंशन के अधिकार से वंचित होने पर पूर्व विधायकों से पिछली रकम की भी वसूली होगी। दल-बदल को हतोत्साहित करने के लिए बुधवार को हिमाचल विधानसभा में विधानसभा सदस्यों के भत्ते और पेंशन विधेयक पास हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा में यह संशोधन विधेयक पेश किया। विधेयक सदन में बुधवार को चर्चा के बाद पास किया गया। विधेयक पारित के बाद अब राज्यपाल से मंजूरी के बाद यह कानून का रूप…
रांची । झारखंड के हर थानों में महिला मुंशी के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह आवेदन जारी किया गया है। आवेदन पत्र में महिला मुंशी बनने के लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। उन शर्तों को पूरा करने के बाद ही महिला पुलिसकर्मी थानों में मुंशी का काम कर पाएंगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को बताया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह तय किया गया था कि कम से कम शहर के हर थाने में महिला मुंशी की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस…
मृतका जसप्रीत की होने वाली थी शादी , भाइयों के साथ गई थी शॉपिंग करने फिरोजपुर । पंजाब के फिरोजपुर में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें बहन और दो भाइयों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश एक व्यक्ति की बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। डीआईजी…
रामा कान्त मालवीय देवघर:-द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के पदाधिकारियों का चुनाव 8 सितंबर 2024 यानि रविवार के दिन स्थानीय इंडोर स्टेडियम में होगा। मतदान सुबह 9 से अपराह्न चार बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के पश्चात उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किये जायेंगे। पत्रकारों के इस क्लब के लिए पहली बार लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत गुप्त मतदान का आयोजन किया जा रहा है। करीब 250 सदस्य की संख्या वाले इस क्लब के लिए देवघर जिला के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। कितने पदों के लिए होगा चुनाव: द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के…
चंडीगढ़ । राजनीति में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। कब बयान बदल जाए और कब गठबंधन टूट जाए किसी को पता नहीं होता है। फिर चुनावी बेला हो तो बयानों का बदलना कोई मायने नहीं रखता है। हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है।कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए एक कमेटी भी बनाई है, जो की आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेगी। अहम बात यह कि हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और…
नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जोड़-तोड़ के साथ ही जीत दिलाने वाले प्रत्याशियों की तलाश भी शुरु हो गई है। ऐसे में जनसुराज पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश की सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। इसके चलते जहां प्रखंड स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को नियुक्त किया जा रहा है, वहीं प्रत्याशी बनाए जाने का पैमाना भी तय कर दिया गया है। इस संबंध में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज अपने उम्मीदवारों का चयन रैंकिंग के आधार पर करेगा। प्रशांत…
लखनऊ । यूपी में बुलडोजर को लेकर महाभारत छिड़ गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में संगठन की बैठक में सरकार द्वारा बुलडोजर एक्शन पर कहा कि 2027 के बाद बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। अखिलेश के बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। अब इस मामले पर सीएम योगी अखिलेश को जवाब देते हुए कहा है कि बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए। सीएम योगी ने माफियाओं के खिलाफ चलने वाले अभियानों का जिक्र किया साथ ही, अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बदलने वाले बयान पर सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों को…
कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और फिर बेदर बेरहमी से हुई हत्या के मामले की गुत्थी अभी तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाई है। सीबीआई की टीम के सामने संजय के पॉलिग्राफ़ टेस्ट ते बाद कई पेचीदा सवाल खड़े हो गए हैं। अगर संजय यह कह रहा है कि उसने हत्या की, लेकिन रेप नहीं तो इस मामले में कोई और भी शख्स भी शामिल था। हालांकि फॉरेंसिक एविडेंस संजय के घिनौने कांड की पुष्टि करते हैं, लेकिन संजय का पॉलीग्राफ़ टेस्ट में रेप से मुकर जाना कई सवालिया निशान पैदा…
नई दिल्ली । सहारा की देनदारियों को लेकर बीते कई सालों से मामला चल रहा है। इसके बाद भी पूरी तरह निराकरण नहीं हो पाया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए साफ कहा कि 10 हजार करोड़ चुकाने की पूरी योजना कल यानी 5 सितंबर तक बताएं। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, बेला त्रिवेदी और एमएम सुंदरेश के पीठ ने सहारा के वकील कपिल सिब्बल से पूछा, 10 साल से ज्यादा बीत चुके हैं और आपने अभी तक रकम जमा नहीं कराई है। सेबी बाकी 10,000 करोड़ रुपये मांग रहा है। आप बाकी 10,000 करोड़ रुपये कैसे देंगे?सहारा के…



