Author: Santal Express

जितेन्द्र दास संताल एक्सप्रेस हिरणपुर ( पाकुड़ )। श्री श्री गणपति पूजा संघ कमिटी सुंदरपुर द्वारा सेन दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कारीगर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। इस बार बंगाल के तारापीठ के माँ तारा टेंपल के तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जो आकर्षक का केंद्र बना है।पंडाल को देखने के लिए लोग का अभी से ही ताता देखा जा रहा है। मूर्तिकार भी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। इस बार पूजा में करीब 5 लाख खर्च का…

Read More

भाजपा ने कहा हम नतीजे चाहते हैं कोलकाता । कोलकाता के आरजी अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले पर बवाल जारी है। जूनियर डॉक्टर कोलकाता पुलिस मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग कर रहे है। इस बीच बंगाल विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार ने एंटी रेप बिल पेश कर दिया है। इसमें बलात्कार के दोषियों के लिए 10 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनिश्चित करने का प्रावधान है। इसका नाम अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून व संशोधन) बिल 2024 है। राज्य…

Read More

रावलपिंडी । बांग्लादेश ने अपने शीर्ष छह खिलाड़ियों के महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जीत के लिए 185 रनों का पीछा कर रहे बांग्लादेश ने, जिसने रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन 42/0 से खेलना शुरू किया, दूसरे सत्र में मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन की अनुभवी जोड़ी की बदौलत 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 2-0 की जीत बांग्लादेश की दूसरी विदेशी सीरीज जीत (एक सीरीज में कम से कम दो मैच) थी, इससे पहले उसने 2009 में वेस्टइंडीज (2-0) के खिलाफ जीत दर्ज…

Read More

गिरिडीह । जमीन के आपसी विवाद में मंगलवार की सुबह चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार (टांगी) से मारकर ताजो अंसारी (40) की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपित फरार हो गये। मामला जमआ थाना इलाके के बाराडीह गांव का है। हत्या का आरोप मृतक के भाई आयूब रशुल और उसके बेटो दाउद, साहबाज़ और पत्नी नगीना खातून पर लगाये गये हैं। सारे आरोपित घरों में ताला लगाकर फरार हो गये हैं। पचंबा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि मृतक ताजो अंसारी का भाई-भतीजों आयूब रशुल, दाउद और शाहबाज…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालतों के लिए मुकदमों की जल्दी सुनवाई के लिए हाई कोर्ट समय सीमा तय कर रहे हैं और सिर्फ इस आधार पर जमानत देने से इनकार सही नहीं है। अदालत ने कहा कि यह शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ है क्योंकि इस तरह की समयावधि निर्धारित करना असाधारण मामलों में ही तय किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट द्वारा मुकदमों के जल्दी निपटान और जल्द सुनवाई के लिए जमानत देने से इनकार करना शीर्ष अदालत की संविधान…

Read More

नई दिल्ली । एशिया के दक्षिण पूर्व में भारत से करीब 1721 किलोमीटर दूर 75 लाख की आबादी लाओस देश दक्षिण पूर्वी एशिया का इकलौता लैंडलॉक्ड देश है। यानी इस देश की कोई भी सीमा समुद्र से जाकर नहीं मिलती है, नतीजन इसे समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए चीन, कंबोडिया, वियतनाम, थाइलैंड या म्यांमार पर निर्भर रहना पड़ता है। इन 5 देशों के साथ लाओस की बॉर्डर है। पिछले कुछ साल से भारत में इस देश की काफी चर्चा है। कारण… अच्छी नौकरी के लालच में भारतीयों का इस देश में जाना और फिर किसी फर्जीवाड़े का शिकार…

Read More

भाजपा के डर से कांग्रेस और राजद को वोट देता है मुसलमान नई दिल्ली । जनसुराज के नेता और राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को लेकर कहा कि नीतीश कुमार जिस कुर्सी जाति से आते हैं, उससे अधिक ब्राह्मणों की आबादी है। इसकारण यदि कुर्मी नेता नेतृत्व कर सकता है, तब बिहार में कोई ब्राह्मण क्यों नहीं कर सकता। उन्होंने खुद की ब्राह्मण पहचान को लेकर कहा कि आखिर संविधान में कहां लिखा है कि सवर्ण कोई राजनीतिक प्रयास नहीं कर सकता। पीके ने कहा कि मैं जातिवादी राजनीति नहीं करता हूं, लेकिन कुछ लोग मेरे नाम…

Read More

रांची । झारखंड में 20 घरों के सौ लोग एक बार फिर हिंदू बनने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। दरअसल, हजारीबाग के इचाक प्रखंड के बरकाखुर्द, सायल कला गांव और मामरख टोला के करीब एक सौ महिलाओं और पुरुषों ने ईसाई धर्म कबूल लिया था। सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने सामूहिक पहल कर ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके साथ सद्भावना सभा कर रविवार को बरका खुर्द शिव मंदिर में समझाया बुझाया। बताया गया कि मंगलवार को हवन के बाद धर्मांतरित लोग की घर वापसी के बाद प्रत्येक मंगलवार की संध्या शिव…

Read More

तेल अवीव । गाजा में बंधकों के साथ आतंकवादी समूह हमास की बर्बरता से महाशक्तियां विचलित हैं। छह बंधकों की हत्या से इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रति लोगों में तीखा आक्रोश है। नेतन्याहू पर युद्धविराम के दबाव के लिए जनसैलाब सड़कों पर है। अमेरिका और ब्रिटेन के तेवर भी नरम पड़े हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा से कदम पीछे हटाने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, देश में हड़ताल और प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू सोमवार को पत्रकारों के सामने आए। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में साफ-साफ कहा कि युद्ध…

Read More

जींद । जींद के नरवाना में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल है जिनका नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के रहने वाले करीब 15 लोग सोमवार देर शाम को टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे वह नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार एक…

Read More