जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस
हिरणपुर ( पाकुड़ )। श्री श्री गणपति पूजा संघ कमिटी सुंदरपुर द्वारा सेन दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कारीगर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। इस बार बंगाल के तारापीठ के माँ तारा टेंपल के तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। जो आकर्षक का केंद्र बना है।पंडाल को देखने के लिए लोग का अभी से ही ताता देखा जा रहा है। मूर्तिकार भी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। इस बार पूजा में करीब 5 लाख खर्च का अनुमान है। पंडाल पर 90 हजार व लाइट पर 40 हजार खर्च है। लाइट हिरणपुर बाजार से लेकर छठ पोखरा तक लगायी जाएगी। पूजा कमिटी के अध्यक्ष कामेश्वर दास ने बताया कि तैयारी जोर शौर से चल रही है। सात सितंबर को गणेश पूजा है। आठ सितंबर को आरती सह साइकिल रेस व शंख प्रतियोगिता, 9 सितंबर को क्विज प्रतियोगिता,10 सितंबर को बच्चों का मिनी सुपर डांस प्रतियोगिता लोकल ,11 सितंबर को झारखंड ,बिहार व बंगाल के कलाकारों द्वारा मिनी सुपर स्टार डांस प्रतियोगिता ,12 सितंबर को मटका फोड़ व मोमबत्ती प्रतियोगिता रखा गया है। वही 13 सितंबर को आरती सह भक्ती जागरण व 14 सितंबर को विर्सजन है। साथ ही बताया कि 2011 से यहाँ श्री श्री गणपति पूजा संघ के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सचिव अमित शर्मा, रणजीत रविदास, विक्रांत रॉय, गोपी रॉय, सूरज सेन , राकेश यादव, बप्पा पाल, सूरज भगत,पंकज रविदास आदि कार्यकर्ता द्वारा अहम भूमिका निभाई रहे है।


