दुमका।पलामू के जिला खनन पदाधिकारी आनन्द कुमार ने मंगलवार को दुमका के जिला खनन पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया।खनन पट्टाधारी पत्थर कारोबारियों के एक शिष्टमंडल ने नए डीएमओ से मिल कर उनका स्वागत किया।मौके पर डीएमओ आनंद कुमार और पत्थर कारोबारियों के शिष्टमंडल के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। इस बातचीत में डीएमओ ने दुमका जिले में चल रहे पत्थर उद्योग की जानकारी ली।डीएमओ आनन्द कुमार ने पत्थर कारोबारियों को आश्वस्त किया कि उन्हें पत्थर उद्योग को बढ़ावा देने में वे सकारात्मक सहयोग करेंगे।किसी भी खनन पट्टाधारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।नियमों के दायरे में रह कर पत्थर कारोबारी अपना व्यापार करें।नव पदस्थापित डीएमओ से मिलने वाले शिष्टमंडल में माणिक चंद्र माहेश्वरी, कौशल सिंह,विनोद भगत,राहुल भगत और निर्मल जैन मुख्य रूप से शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


