नाला (जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के खैरा तथा श्रीपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी तथा अंचल अधिकारी किशोरी यादव की देखरेख व पर्यवेक्षण में सभी विभाग की गतिविधियां संचालित रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों के कर कमलों द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस दौरान खैरा पंचायत में अबुआ आवास, जाति प्रमाण पत्र ,वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि आवेदन जमा किए गए । वही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 8 लाख का चेक वितरण किया गया।मालूम कि वही श्रीपुर पंचायत में अबूआ आवास शिविर में काफी भीड़ देखी गई। वही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 35 लोगों के बीच फाइलेरिया किट वितरण किया गया। मालूम हो कि इस बार की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में खास कर लोगों का झुकाव आबुआ आवास की ओर देखा गया। वहीं बीडीओ आकांक्षा कुमारी तथा अंचलाधिकारी किशोरी यादव ने कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ को लेकर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।कहा कि सरकार की ओर से काफी सुख सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान खासकर अबुआ आवास शिविर में काफी संख्या में भीड़ देखी गईं। मालूम हो कि इस जनता दरबार में कुल सभी विभाग के स्टाल लगाए गए थे। विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों में सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित देखी गई ।इस अवसर पर काफी संख्या में दूर दराज से लोग जनता दरबार में पहुंचे और अपने-अपने आवश्यकता के अनुरूप शिविरों में पहुंचकर आवेदन पत्र जमा किए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा ,बीस सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, 20 सूत्री सदस्य भव सिंधु लायक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी, एमटीएस अहमद राजा परवेज ,पंचायत राज कोऑर्डिनेटर तरुण कुमार हेंब्रम, डॉ रामकृष्ण बाबू ,डॉक्टर दिनेंदु साहा, प्रदीप टूडु,शांतिमय मंडल ,रंजीत भारती, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


