महगामा प्रतिनिधि (गोड्डा) : पुलिस अधीक्षक अमिनेष नैथानी के तकनिकी शाखा से रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि महगामा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रतिबिम एप पोर्टल के माध्यम से दो मोबाईल नंबर क्रमशः 8434993670 एवं 9326053670 से साइबर ठगी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त निर्देश के आधार पर थाना प्रभारी महगामा एव थाना प्रभारी हनवारा ने संयुक्त रूप छापामारी कर प्राप्त सूचना एवं टॉवर लोकेशन के आधार पर थाना अन्तर्गत ग्राम रामचन्द्रपुर से दीनबन्धु सिंह उम्र 30 वर्ष पिता- शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार किया। तत्पश्चात उनके निशानदेही के आधार पर ग्राम नया नगर से मो० जफीर उम्र करीब 46 वर्ष पे० मो० नसीरूदीन ग्राम थाना हनवारा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से प्रयुक्त एण्ड्रोवाईड मोबाईल, सीम, बैंक का डेविड एवं क्रेडीट कार्ड, फर्जी ज्वाईनिंग लेटर आदि को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त कर ठगी करने के आरोप के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापामारी टीम में महगामा थाना प्रभारी पु० अ०नि० शिवदयाल सिंह, हनवारा थाना प्रभारी पु०अ०नि० राजन कुमार, पु०अ०नि० रोमा कुमारी, थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


