गोड्डा : जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव के कुएं में एक युवक शव तैरता हुआ पाया गया। जैसे ही शव मिलने की सूचना आसपास के ग्रामीणों को मिली पूरे गांव और आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप कुमार, एसआई रोशन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्ट के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई। वहीं शव की पहचान शुभम कुमार के रूप में की गई जिसकी उम्र क़रीब 23 वर्ष बताया गया वहीं पिता का नाम स्व० अमित कुमार बताया गया जो पेशे से वाहन चालक था बीते दिनों एक सड़क दुर्घटना में अमित कुमार की मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीणों ने बताता कि मृतक का पूरा परिवार गोड्डा के साकेतपूरी मोहल्ले में रहता है और पैतृक आवास रामपुर है। वहीं मृतक के परिजनो ने बताया कि दो दिन पूर्व ही युवक घर में बिना किसी को बताए ही घर से निकल गया था। मृतक की मां ने कयास लगाया कि शायद वो कहीं बाहर कमाने चला गया होगा, बाद में दूरभाष पर सूचना मिली की गांव के एक कुएं से एक शव बरामद हुआ है जाकर देखा पर लापता लड़के का शव मिला। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी एवं एसआई ने इस मामले मे बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट या खरोंच नही है पूछताछ से भी कोई ऐसी अप्रिय बात सामने नही आई है जिससे यह शंका हो की किसी भी प्रकार से किसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


