– 21 कार्यकारिणी सदस्यों का होगा चुनाव
गोड्डा : जिला चैंबर की एक बैठक सोमवार को स्थानीय अग्रसेन भवन के सभागार मे अरुण टेकरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्व समिति से चुनाव की तिथि की घोषणा की गई।चेम्बर के सदस्य अनुप गाडिया के साथ परमानन्द गुप्ता ने चुनाव की तिथि आदि बनाने में सहयोग किया। जिसको अध्यक्षा कर रहे अरुण टेकरीवाल ने सदस्यो के समक्ष रखा। चेम्बर सदस्य संजीव आनन्द ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सितम्बर मे ही चुनाव करवाने की बात कही। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। इसलिए चेम्बर के चुनाव की तारीख 22 सितम्बर दिन रविवार निर्धारित की गई। फ़ेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने सदस्यों को गोड्डा चैम्बर के कार्यो से अवगत कराया एवं चुनाव के बारे मे बताया। चैम्बर के चुनाव हेतु चुनाव पदाधिकारी के रूप में परमानंद गुप्ता सह चुनाव पदाधिकारी के रूप मे सोनू सरफराज और धर्मेंद्र गुप्ता को सदस्यों की सहमति से नामित किया गया।चुनाव से संबधित कार्यक्रम जिसमें सदस्यता सूची प्रकाशन की तिथि आठ सितम्बर, फॉर्म मिलने की तिथि 10 से 20 सितम्बर तक, नामांकन फार्म जमा करने की तिथि 14 सितंबर, नामांकन पत्र स्कूटी की तारीख 15 सितंबर को निर्धारित किया गया। एवं नाम वापस लेने की तिथि 16 सितंबर दिन सोमवार को वैध नामांकन की घोषणा 17 सितंबर दिन मंगलवार को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चुनाव पदाधिकारी जारी करेंगे। चुनाव पदाधिकारी ने फॉर्म मिलने का स्थान धर्मेंद्र गुप्ता लक्ष्मी आनंद स्टोर्स मेला स्टोर्स के सामने वाली गली में चुनाव तक अस्थाई कार्यालय का निर्धारण किया गया। चुनाव में नामांकन करने वाले सदस्यों को फॉर्म से संबंधित रजिस्ट्रेशन के रूप में जीएसटी अथवा कोई वेध कागजात के साथ आधार कार्ड की फोटो प्रति देना अनिवार्य होगा नहीं तो उसका नामांकन वैध नहीं माना जाएगा । चुनाव में नामांकन शुल्क के रूप में ₹500 सभी की सहमति से पारित किया गया। चैम्बर के प्रकाश अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया। अंत मे राष्ट्रगान के बाद सभा के समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष के द्वारा की गई।
बैठक में साहिद इकबाल, अब्दुल मन्नान, सरोज झा, दीपक आनंद, मनोज साह, मुकेश भगत, मुकेश बर्नवाल, सुधांसु ठाकुर, मनोज भावसिंका, वीरेंदर सिंह, रामकृष्ण परशुरामका, अफसर जमा, महताब आलम, पियूष मंडल, बासुदेव स्वर्णकार, लाल जी स्वर्णकार, आशीष झुंझुनवाला, गौतम टेकरीवाल, प्रितेश नंदन, हीरालाल मंडल, सुनील बजाज, हरिकिशोर मंडल, प्रितेश नंदन, नीलेश बरनवाल, विकाश साह, गौतम टेकरीवाल, प्रदीप भगत, चेतन दत्ता आदि के साथ सैकड़ों लोगो की उपस्थिति रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


