महेशपुर (पाकुड़ ) प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत युवा स्पोरटिंग क्लब घाटचोरा के ओर से 3 दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। इस खेल मे कुल 16 टीम हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप मे डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मकसूद अहमद, झमुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,पंचायत मुखिया नरेश मुर्मू समेत अन्य शामिल हुए। उदघाटन मैच का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष ने फुटबॉल मे किक मारकर किया।इस प्रतियोगिता मे उद्घाटन मैच अढ़ोल वनम फ्रीफायर टीम के बिच हुआ। जिसमे अढ़ोल की टीम ने फ्रीफायर की टीम को एक गोल से पराजित किया।वही खेल कमिटी के अध्यक्ष बबलू हेमब्रम ने जानकारी देते हुए कहा की फुटबॉल प्रतियोगिता 16 टीमों के बिच होना है। विजेता टीम को 60 हजार रूपये एवं उपविजेता को 70 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर खेल कमिटी के सचिव संजीव सोरेन एवं कोषाध्यक्ष सोभास्टेन टुडू, थॉमस समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता एन दर्जनो ग्रामीण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


