पाकुड़ । 26 वां गणपति महोत्सव पर पाकुड़ के रेलवे मैदान में पूजा समिति की ओर से भव्य तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर तैयारी संस्थापक हिसाबी राय के नेतृत्व में की जा रही हे।26 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर समिति की ओर से इस वर्ष कुछ विशेष तैयारी की जा रही है। समिति के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का आयोजन 7 सितंबर से 10 सितंबर तक मनाया जाएगा।भगवान गणपति की विघ्नहर्ता भगवान बाबा गणपति की भव्य प्रतिमा रेलवे मैदान, पाकुड़ में स्थापित की जाएगी।चार दिवसीय आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में 7 सितंबर को गणपति प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पुष्पांजलि एवं संध्या 7:30 बजे आरती तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।जिसमें जमालपुर के व्यास विजय चौधरी,मोनी सिंह,चंदन व्यास,मुकेश मिश्रा,पुरण कुमार,शिवा मंडल एवं उनके मंडली द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी।दूसरे दिन संध्या में बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्री राय ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार संयुक्त रूप से करेंगे।वहीं 9 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा व 10 सितंबर को दोपहर तीन बजे डांडिया व मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इसके उपरांत प्रतिमा के नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में किया जाएगा। गणेश पूजा के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि गणपति महोत्सव के निमित सचिव अजित कुमार मंडल,तनमय पोद्दार,संजय राय,दिनेश लालवानी,जितेश रजक,मनीष सिंह,विशाल साहा,बुबाय रजक,ओमप्रकाश नाथ,निर्भय सिंह,नितिन मंडल,अंशराज,अंकित मंडल,अंकित शर्मा,रातुल दे,अभिषेक राज चौधरी,राका राय,कृष्णा कुमार इत्यादि पूजा की तैयारी में उत्साह के साथ लगे हुए हैं। पुरोहित सजल चटर्जी एवं काली राय के द्वारा पूजा की विधिवत तैयारी हो रही है।प्रतिमा शिल्पकार नंदलाल राजवंशी, उदय राजवंशी बाबा गणपति के प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


