जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड के कुशमाहा पंचायत अंतर्गत सोगरा डगांल और कटेली एवं पुतली डाबर पंचायत के तिलबरिया गांव में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सह निशुल्क कैंप का कारवां पहुंचा। लोकसभा चुनाव के बाद पिछले 2 महीने से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया मौजूद रही। इस कैंप में सभी का निशुल्क आयुष्मान कार्ड ,आभा कार्ड बनाया गया एवं वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि का आवेदन लिया गया। मौके पर कार्यक्रम को भाजपा नेत्री रीता चौरसिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया, देवघर जिला के पूर्व महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया , भाजयुमो जसीडीह नगर अध्यक्ष विकास राऊत एवं सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद थे ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


