Author: Santal Express

साहिबगंज : झारखंड सहित देश के अधिकांश हिस्सों में पत्रकारों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह असामाजिक तत्वों के अलावे पुलिस प्रशासन का भी कोपभाजन पत्रकारों को बनना पड़ रहा है।हाल ही में जमशेदपुर जिला में एक पत्रकार आशीष गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है।इसके कारण राज्य के पत्रकारों में असंतोष उबाल पर है।पत्रकारों के हित एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय संगठन ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद निरंजन के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा रहा है।इस क्रम…

Read More

नाला (जामताड़ा) । नाला पीडब्ल्यूडी में भाजपा की बैठक हुई। मालूम हो कि बैठक में मुख्य रूप से प्रवासी नेता रघुनाथपुर पश्चिम बंगाल के विधायक विवेकानंद बाउरी शामिल हुए।इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें स्वागत तथा सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने परिवर्तन यात्रा को लेकर तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता तथा पार्टी पदाधिकारी से चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक परामर्श भी दिए।उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा भी की।इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 26 सितंबर को नाला विधानसभा अंतर्गत फतेहपुर, कुंडहित से धेनुकडीह मोड़…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को जिउतिया का पर्व श्रद्धा एंव भक्ति के साथ मनाया गया। सुहागिन माताओं ने पूजा-अर्चना कर ईश्वर से संतान की लंबी उम्र तथा हर दुख व बाधा से बचाने की कामना की। जिउतिया पर्व को ले महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। पूजा के बाद जिउतिया का धागा बांधकर पुत्र-पुत्रियों की लंबी उम्र की कामना की। यह व्रत अश्विन महिना के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। पुत्रवती माताओ ने निर्जला उपवास रहकर रात को जिउतिया व्रत की कथा मे वर्णित चील और सियार की प्रतिमा बनाकर मंदिरों मे स्थापन कर पूजा अर्चना…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ जमाले रजा,जिप सदस्य रीना मंडल के उपस्थित  में स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान से संबंधित स्वच्छता की भागीदारी संपूर्ण स्वच्छता ग्राम पंचायत के सभी जलसहियाओं संबंधित गतिविधियों पर चर्चा आयोजन किया गया। ओडीएफ प्लस अंतर्गत निर्मित संरचनाओं के भौतिकी जांच करना तथा ग्रामीणों को निर्मित…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को कुंडहित थाना मे विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त  सम्पन्न कराने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर कुंडहित एवं बागडेहरी थाना के थानेदार एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। इस दौरान प्रशिक्षक पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने उपस्थित थानेदार एवं पुलिस बल को जानकारी देते हुए बताया विधानसभा चुनाव में स्वच्छ,निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न पहलुओं को जानकारी दिया गया । कहा कि चुनाव में किस तरह का कार्य को निष्पादन करना है तथा समस्या  पर त्वरित करवाई…

Read More

गोड्डा :  गोड्डा जिले सहित दुमका एवं देवघर के कुछ इलाकों में हिन्दू धर्म को मानने वाले जोलहा, तांती, धुनिया आदि जाति रहती आ रही है किंतु सरकार की नज़र में इन्हें किसी वर्ग में अब तक शामिल नहीं किया गया है। जिस कारण इनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है फलस्वरूप इन्हें कई प्रकार के सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ता आ रहा है। वहीं जब इस समाज के लोगों ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को इस मामले से अवगत कराया तो विधायक ने इस मामले में पत्र लिखकर सरकार के समक्ष रखा था एवं इन…

Read More

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे गोड्डा, वर्तमान राज्य सरकार को लेकर भरी हुंकार गोड्डा : केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड विधानसभा प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि आप सबके बीच परिवर्तन यात्रा लेकर आए हैं। झारखंड में किस प्रकार झामुमो कांग्रेस और राज्य की सरकार है। यह किसी से छिपी नहीं है की राजद में कैसे-कैसे लोग और कैसे-कैसे नेता हैं। इस राज्य में इस सरकार के अंदर कोई बेटी, बहन, रोटी, माटी सुरक्षित नहीं है। झारखंड राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार जारी है, विदेशी लोग हमारे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, क्या आप सब गोड्डा वासी सहन करेंगे?…

Read More

महगामा प्रतिनिधि : मंगलवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में नियोजनालय, ललमटिया, गोड्डा द्वारा जय नारायण +2 उच्च विद्यालय महागामा परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का अयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि इस मेला में कुल 09 निजी क्षेत्र की कम्पनियाँ लगभग 2112 रिक्ति के साथ सम्मिलित हुए जिसमें बाहर की कम्पनियों समेत यहाँ की स्थानीय कम्पनियाँ भी शामिल हुए। जिसमें Satyendra Pvt ITI Pathargama, Birsa Security and Super Service Dumka, Aerosoft Healthcare Pvt. Ltd., Seva Sahyog Security & Facility Management Pvt. Ltd, SBI Life Insurance, Grameen Shiksha awam. Prarikshan Foundation (GSA), Express Consultancy Pvt.…

Read More

मेहरमा:- जितिया को लेकर बारां हाट बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की लगी भीड़, पूजन सामग्री का जमकर खरीदारी कर रहे हैं लोग। महिलाओं ने बताया कि जितिया पर्व को लेकर बारां हाट बाजार आए हुए थे लेकिन सब्जी के दाम जो है आसमान छू रही है महंगाई बहुत बढ़ चुकी है फिर भी पर्व है पर्व को लेकर हम लोग खरीदारी करने के लिए मेहरमा के मुख्य बाजार बाराहाट खरीदारी करने के लिए हम लोग आए आपको बताते चले की बाराहाट मुख्य बाजार में हजारों की संख्या में भीड़ देखने को मिली किसी प्रकार की सब्जी जो है…

Read More

गोड्डा : आगामी 28 सितंबर को रांची के सोहराय भवन में आहूत प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति कार्यकारिणी की बैठक होटल गुनिन्या ,लोहिया नगर गोड्डा में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने किया।संचालन  जिला सचिव मो.अजीमुद्दीन जी ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा – 28 सितंबर 2024 को रांची के सोहराय भवन में आहूत प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की तैयारी, सदस्यता अभियान का अद्धतन रिपोर्ट, वर्ग संगठन का विस्तारीकरण की समीक्षा आदि शामिल हैं। बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष/सचिव,नगर अध्यक्ष/सचिव,केंद्रीय…

Read More