केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे गोड्डा, वर्तमान राज्य सरकार को लेकर भरी हुंकार
गोड्डा : केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड विधानसभा प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि आप सबके बीच परिवर्तन यात्रा लेकर आए हैं। झारखंड में किस प्रकार झामुमो कांग्रेस और राज्य की सरकार है। यह किसी से छिपी नहीं है की राजद में कैसे-कैसे लोग और कैसे-कैसे नेता हैं। इस राज्य में इस सरकार के अंदर कोई बेटी, बहन, रोटी, माटी सुरक्षित नहीं है। झारखंड राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार जारी है, विदेशी लोग हमारे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, क्या आप सब गोड्डा वासी सहन करेंगे? जेएमएम, कांग्रेस और राजद वोट के लालच में इन घुसपैठियों को बसा रही है।
भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा के चौथे दिन मंगलवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गोड्डा में आगमन पर स्थानीय मेला मैदान मैं आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये सरकार वोट बैंक बनाने के लिए तुष्टिकरण कर रही है। आदिवासियों की संख्या 44 प्रतिशत से घटकर अब 28 प्रतिशत हो गई है। आज बांग्लादेशी हमारे जमीन पर कब्जा कर रहा है और अप्रत्यक्ष रूप से मुखिया और जिला परिषद बनाकर हुए सत्ता में काबिज हो रहे हैं, यहां लव जिहाद से बेटियों से शादी करके शासन चलाने के लिए तैयार हैं। झारखंड में रुबिका पहाड़ी को 50- 50 टुकड़े में काटकर मार डाला, क्या आपको गुस्सा नहीं आता? और अंकिता जैसी बच्चियों के साथ क्या हुआ? मैंने रोटी, बेटी, माटी की बात की, इस प्रकार से अगर बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार होता रहा 15-20 साल में यहां के लोग कहीं के भी नहीं रहेंगे? पाकुड़ जिला में जिस प्रकार से हमारे बेटों को मारा गया यह बहुत दुखद है। झारखंड की धरती से कोयला बंगाल के रास्ते साइकिलों में धोकर बांग्लादेश तक पहुंच रहा है। झारखंड में नदी और पहाड़ की स्थिति बालू की स्थिति को देखिए यहां पहाड़ के पहाड़ गायब हो रहे हैं। आज बालू इतना महंगा हो गया है कि राज्य के गरीबों को मकान बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है, अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो गरीबों को बालू मुक्त किया जाएगा। घुसपैठियों के कारण हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं है उनका क्या होगा? इसलिए उठो युवाओं संकल्प को झारखंड की धरती वीरों की धरती रही है यह अंग्रेजो के अत्याचार को सहन नहीं किया गया तो यह सरकार किस खेत की मूली है। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सह महागामा के पूर्व भाजपा विधायक अशोक भगत, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा सह पोड़ैयाहाट प्रभारी बजरंगी यादव दोनों महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय साह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, लिलसि हेंब्रम, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत कुमार, जिला कोसाध्यक्ष राजेश भगत, प्रदेश मंत्री एसटी मोर्चा अनिता सोरेन, महिला जिला अध्यक्ष रिंकी साह, जिला मंत्री डोली गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, दिलीप सिंह, राजीव मेहता, अतुल दुबे,देवेंद्र नाथ सिंह, गजाधर सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विरगू यादव, सियाराम भगत, हरिनारायण महतो, रामनरेश यादव, शुभम स्नेही आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


