संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज जिला मुख्यालय के सिदो कान्हु स्टेडियम में विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला दहन किया गया.रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी दीपक कुमार दुबे, एसपी अमित कुमार सिंह, झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा सहित अन्य ने रावण को तीर मारकर रावण दहन किया. इससे पूर्व गोड़ाबाड़ी हटिया दुर्गा पूजा समिति के द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व मां दुर्गा की चुनरी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वही मुख्य अतिथि ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत हुई. विश्व का कल्याण हो. वही समिति अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने कहा कि गोड़ाबाड़ी हटिया दुर्गा पूजा समिति की ओर से लगातार 45 वर्षों से रावण का पुतला दहन शानदार आतिशबाजी के साथ किया जा रहा है.
इस वर्ष का मुख्य आकर्षक रॉकेट युद्ध, डिजिटल कलरफुल आतिशबाजी, लेजर लाइट शो ओर 55 फीट का रावण दहन है.लगभग चार लाख की लागत से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. वही पूरे स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए किया गया था. अग्नि शमन की दमकल वाहन, नगर परिषद का दो पानी टैंकर सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी.मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, एसडीओ अमर जॉन आइंद, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, डीएसपी रविकांत साव, सदर डीएसपी सुशील कुमार, सदर सीओ बासुकिनाथ टुडु, दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, समिति संरक्षक बोदी सिन्हा, तनय सिन्हा, उत्सव सिन्हा, अमन सिन्हा, गौरी सिन्हा, अरुण सिन्हा, अभिजीत रॉय, कमल महावर, सुरेश साह, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, मेजर रोहित दुबे, भगवती रंजन पांडे सहित लगभग 25 हजार श्रद्धालु उपस्थित थे.


