कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ जमाले रजा,जिप सदस्य रीना मंडल के उपस्थित में स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान से संबंधित स्वच्छता की भागीदारी संपूर्ण स्वच्छता ग्राम पंचायत के सभी जलसहियाओं संबंधित गतिविधियों पर चर्चा आयोजन किया गया। ओडीएफ प्लस अंतर्गत निर्मित संरचनाओं के भौतिकी जांच करना तथा ग्रामीणों को निर्मित सरचनाओं को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया ।ग्राम स्तर पर चिन्हित शौचालयों को l ग्रामीण स्तर पर किए गए शौचालय का अनुश्रवण करना है। जल स्त्रोतों को अपशिष्ट के दुष्प्रभाव को रोकने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करना।ग्राम स्तर पर प्रत्येक घरों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करना। एकल प्लास्टिक उपयोग को पूर्णतः समाप्त करने एवं वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में प्रेरित करना। कार्य योजना के आधार पर गाव में ओडीएफ प्लस अतर्गत विभिन्न संरचनाओं का निर्माण, विभिन्न हितधारकों का क्षमता संवर्द्धन। स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन थीम पर दीवार लेखन , दीवार चित्रण, स्लोगन लेखन, सेल्फी प्वाइंट से। सभी जलसहिया को बीडीओ एवं बीससुत्ती अध्यक्ष के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया एवं बताया गया कि 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाना है। मौके पर कनीय अभियंता अमन कुमार , प्रखंड समान्वयक रफिक हुशेन एएसआई प्रखंड समान्वयक आशिश गोप, जलसहिया बुल्की चौधरी , कृष्णा भंडारी,राधारानी घोष ,राखी चौधरी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


