कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को कुंडहित थाना मे विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर कुंडहित एवं बागडेहरी थाना के थानेदार एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रशिक्षक पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने उपस्थित थानेदार एवं पुलिस बल को जानकारी देते हुए बताया विधानसभा चुनाव में स्वच्छ,निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न पहलुओं को जानकारी दिया गया । कहा कि चुनाव में किस तरह का कार्य को निष्पादन करना है तथा समस्या पर त्वरित करवाई कैसे करना है उस पर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दिया गया। कहा कि आचार संहिता लागू होने के साथ-साथ पुलिस की क्या भूमिका है इस पर भी जानकारी दिया गया। उन्होंने भवदीय धारा 107 एवं 144 लागु होने के साथ किस तरह से समस्या का निपटारा किया जा सकता है। उस पर भी विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दिया गया। चुनाव कार्य के दौरान क्षेत्र में किसी तरह समस्या उत्पन्न एंव विधि व्यवस्था भंग होने पर तुरंत वरीय अधिकारी से बात कर त्वरित कार्रवाई करने की जानकारी दिया गया। मौके पर उक्त अधिकारी के अलावे कुंडहित थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, बागडेहरी थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई अजय राय, श्रीराम पंडित, रामेश्वर ठाकुर सहित बागडेहरी के पुलिस अफसर सहित पुलिस बल उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


