देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का जिला स्तर पर शुभारम्भ सदर अस्पताल देवघर के सभागर में सिविल सर्जन, देवघर डॉ रंजन सिन्हा एवं देवघर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को प्रारंभ होने वाले तंबाकू मुक्त युवा अभियान को आगामी 60 दिनों तक जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसके…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:- मंगलवार को डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय,जसीडीह,राष्ट्रीय सेवा योजना, यूनिट-1 की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सभागार भवन में क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित प्रश्न क्विज प्रतियोगिता में पूछे गए। इस प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज मास्टर के रूप में गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक राजेश्वर मढपति ने भूमिका निभाई।भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट स्वयंसेवक देवेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न कार्यकर्मों का उल्लेख करते हुए सभी स्वयंसेवक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु…
साहिबगंज। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएमएफटी मद से चिकित्सकों की बहाली की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उपातुक्त के निर्देशानुसार उक्त मद से आई स्पेशलिस्ट डॉ राहुल वर्मा, डॉ ऋतु राज, डॉ अमित कुमार, डॉ अरने प्रसाद मुखर्जी, डॉ दिनेश कुमार वर्मा, डॉ जूही कुमारी को बहाल किया गया है।
मंड़रो,साहिबगंज । सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पश्चिमी पंचायत में कई गांव बाढ़ से प्रभावित है।जिसमें हाजीपुर दियारा,गौचर,ओझा टोली हाजीपुर भीठा के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।जबकि हाजीपुर दियारा के प्राथमिक विद्यालय चारों ओर से पानी से घिर गया है।शिक्षक बच्चों को दूसरी मंजिल पर पठन-पाठन का कार्य करा रहे हैं।इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधान शिक्षक चंद्रमा रजक ने बताया की स्कूल के फर्श पर बाढ़ का पानी आया है।फिर भी हम लोग अपने बच्चों को दूसरी मंजिल पर पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। पेयजल की व्यवस्था की गई है,एवं मध्याह्न भोजन शुचारु…
संताल एक्सप्रेस उधवा। प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज में मंगलवार को उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत मंडल की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरफराजगंज में बीआरपी सह पर्यवेक्षक बाबूलाल मंडल, एवं अभिभावकों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।इस दौरान सर्वसम्मति से पिंटू मंडल को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं खालीदा खातून को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि अवीता देवी,लिलोफा बीबी,चनवा देवी,ममता देवी,मुगली देवी, शंकर मंडल, आलमगीर आलम, जहांगीर शेख,झंटू वर्मन,सूरज…
साहिबगंज। गंगा का जलस्तर में बढ़ोतरी में लगातार जारी है। शहर के दहला, भरतीया कॉलोनी, रसूलपुर दहला नया टोला, हरिपुर, हबीबपुर, अलीगंज ,नारायण टोला, कमल टोला निचला क्षेत्र, कबूतर खोपी, चानन सहित गंगा से सटे निचले इलाका में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वही गंगा से सटे सोभनपुर भट्टा, रामपुर दियारा, गर्म टोला, मुशहरी टोला, गदाई दियारा सहित दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का कहर जारी है। जलस्तर में बढ़ोतरी तेजी से जारी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार खतरे के निशान से गंगा एक मीटर ऊपर बह रही है। दोपहर तक गंगा का जलस्तर 28.41 मीटर…
साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालबथानी के मुसहरीटोला में शौच के लिए एक व्यक्ति बाढ़ के पानी मे डूब गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की। सूत्रों के मुताबिक करीब आधा घण्टा बाद पानी से व्यक्ति को निकाला गया है। हालांकि तबतक उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लालबथानी के मुसहरीटोला के रहने वाला कारू चौधरी(53) था। परिजनों के अनुसार शौच के लिए सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसी दौरान डूब गया। वही डूबने से पूरा गांव में सनसनी फैल गई है। इधर मुफस्सिल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…
साहिबगंज। राज्य के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीडीसी सतीश चंद्रा ने कार्यक्रम स्थल भोगनाडीह में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं डीडीसी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पदाधिकारी को आयोजित कार्यक्रम में कायों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मौके पर जिला परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास, जिला के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थाना प्रभारी उपस्थित थे।
कहा-बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री जल्द दे राज्य सरकार और प्रशासन साहिबगंज। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मंगलवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र के साहिबगंज सदर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौड़ा किया।उन्होंने किशन प्रसाद दियारा,कारगिल दियारा,छट्ठू टोला,मुसहरी टोला,लालबथानी सहित कई क्षेत्रों में जाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिले। गंगा नदी में पानी बढ़ने के कारण साहेबगंज सदर प्रखंड के कई गांवों में लोगो के घर मे पानी घुस गया है बाढ़ के कारण लोगो का आवागम का भी रास्ता बंद हैं,मवेशियों को चारा नहीं मिल पा रहा हैं।विधायक अनन्त ओझा ने साहेबगंज अंचल अधिकारी से दूरभाष पर…
साहिबगंज: जिला में बाढ़ की समस्या को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं, पशुपालकों के बीच पशु-चारा (बिचाली, कुट्टी) का वितरण किया गया। साहिबगंज में बाढ कि समस्याओं से निपटने के लिए पशुओं के लिए पशु राहत शिविर मुख्य स्थान शंकुतला घाट, बायसी स्थान, निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय स्टेडियम रोड, एवं रेलवे माल कैम्पस में बनाई गई है । पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिशंकर झा के नेतृत्व में पशुओं के लिए पशु-चारा (बिचाली, कुट्टी) का वितरण किया गया। जिनमें राहत शिविर शकुंतला घाट पर 29 पशुपालकों के बीच, बड़ा पशु 112, छोटा पशु 51 कुल 163 पशुओं के बीच 1150 किलोग्राम (ग्यारह…



