मंड़रो,साहिबगंज । सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पश्चिमी पंचायत में कई गांव बाढ़ से प्रभावित है।जिसमें हाजीपुर दियारा,गौचर,ओझा टोली हाजीपुर भीठा के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।जबकि हाजीपुर दियारा के प्राथमिक विद्यालय चारों ओर से पानी से घिर गया है।शिक्षक बच्चों को दूसरी मंजिल पर पठन-पाठन का कार्य करा रहे हैं।इस संबंध में पूछे जाने पर प्रधान शिक्षक चंद्रमा रजक ने बताया की स्कूल के फर्श पर बाढ़ का पानी आया है।फिर भी हम लोग अपने बच्चों को दूसरी मंजिल पर पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। पेयजल की व्यवस्था की गई है,एवं मध्याह्न भोजन शुचारु तौर से चलाया जा रहा है।वहीं हाजीपुर भीठा गांव के10 से 15 घरों में पानी घुस जाने के कारण लोग अपने घर में मचान बनाकर एवं पक्के के छत पर शरण लिए हुए हैं।सोमवार की रात बारिश होने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।इस संबंध में हाजीपुर दियारा के चंद्रिका यादव ने बताया,कि खासकर मवेशियों को चारा का दिक्कत हो गया है।मवेशी मलिक अपने पशुओं को लेकर उचे स्थान की ओर पलायन कर चुके हैं।खासकर ग्रामीण क्षेत्र में खेती और पशुपालन ही जीविका का साधन है।बाढ़ का पानी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


