गोड्डा : आगामी 28 सितंबर को रांची के सोहराय भवन में आहूत प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति कार्यकारिणी की बैठक होटल गुनिन्या ,लोहिया नगर गोड्डा में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने किया।संचालन जिला सचिव मो.अजीमुद्दीन जी ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा – 28 सितंबर 2024 को रांची के सोहराय भवन में आहूत प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की तैयारी,
सदस्यता अभियान का अद्धतन रिपोर्ट,
वर्ग संगठन का विस्तारीकरण की समीक्षा आदि शामिल हैं।
बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष/सचिव,नगर अध्यक्ष/सचिव,केंद्रीय समिति सदस्य ने बिंदुबार एजेंडे पर अपना अपना विचार देते हुए जिला अध्यक्ष के निर्देश पर कार्य करने की सहमति व्यक्त करते हुए जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति कार्यकारिणी की बैठक सहमति जताई। जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा 28 सितंबर 2024 को सभी केंद्रीय समिति सदस्य के साथ साथ जिला समिति सदस्य,प्रखंड अध्यक्ष/सचिव,नगर अध्यक्ष/सचिव एवं सभी वर्ग संगठन से अध्यक्ष /सचिव के साथ साथ पांच पांच सदस्यों को प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रांची जाना अनिवार्य है। साथ ही गोड्डा जिला के मुख्य तीनों विधान सभा से झामुमो की उम्मीदवारी के लिए, सभी बूथों की बूथ कमिटी संलग्न करना अनिवार्य होगा। जो पदाधिकारी अपने स्वयं रांची जाने में असमर्थ होंगे, उन्हें जिला कमिटी ले जाने का व्यवस्था करेगी। केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता जिला झामुमो गोड्डा राजेश मंडल ने संबोधित करते हुए कहा हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा चलाए जा रहे झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के प्रति बीजेपी के द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का झामुमो कार्यकर्ताओ को जवाब देना होगा और ये बताना होगा हर किसी धर्म ,समाज में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। मौके पर वरिष्ठ नेता घनश्याम यादव, सुबल मंडल, राजेंद्र दास, कोशालेंदर टुडू, मुन्ना खुर्शीद साहब, बिनोद मुर्मू, ताला बाबू हंसदा, इंद्रजीत पंडित, मेरी सोरेन, प्रेम नंदन मंडल, सुलतान अहमद, अवध किशोर हांसदा, राजू हंसदा, अकीदत अंसारी, सुरेंद्र सोरेन, सुबाल मुर्मू, अजय कुमार देवा, निसार अंसारी, दिलीप ठाकुर, मानस दत्ता, सरबन मंडल, मृत्युंजय कुमार सिंह, कयूम अंसारी मुख्य रूप से अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थिति हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


