कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को जिउतिया का पर्व श्रद्धा एंव भक्ति के साथ मनाया गया। सुहागिन माताओं ने पूजा-अर्चना कर ईश्वर से संतान की लंबी उम्र तथा हर दुख व बाधा से बचाने की कामना की। जिउतिया पर्व को ले महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। पूजा के बाद जिउतिया का धागा बांधकर पुत्र-पुत्रियों की लंबी उम्र की कामना की। यह व्रत अश्विन महिना के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। पुत्रवती माताओ ने निर्जला उपवास रहकर रात को जिउतिया व्रत की कथा मे वर्णित चील और सियार की प्रतिमा बनाकर मंदिरों मे स्थापन कर पूजा अर्चना किया। बताते चलें कि जीवितवाहन माई की पूजा जंगल के लता, पता, गुल्म आदि के द्वारा किया जाता है पुजा के दूसरे दिन सुबह सुर्योदय के बाद व्रतियों ने तालाब मे पूजा अर्चना के साथ बिसर्जन कर अन्न जल ग्रहण करते है। मान्यता है कि माताओ ने अपने पुत्र की स्वास्थ्य, समृद्वि और लम्बी आयु की कामना के लिये जिउतिया व्रत रखती है। माताओ ने निर्जला उपवास रहकर जिउतिया व्रत की पूजा अर्चना कर पुत्र के बाहु या गले पर लाल रंग की धागा पहनाके लम्बी आयु की मांग करती है। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, बनकाटी, डुमरा, पालाजुडी, अंबा, बागडेहरी, लायकापुर, खाजुरी, नगरी आदि बंगाली समुदाय बहुल गांव में धूमधाम से जिउतिया का पर्व मनाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप से जिउतिया की पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की धूम रही। पर्व को ले सुबह से ही बाजार में चहल पहल देखी गई। बाजार में भीड़ भाड़ की स्थिति रही। लोग पूजा में आने वाले आवश्यक सामग्री की खरीददारी में लगे रहे। फल, किराना, सब्जी आदि की दुकानों पर भीड़ भाड़ की स्थिति रही। पर्व के कारण फल एवं सब्जी की मांग बढ़ने के कारण फल व सब्जी के दाम में इजाफा देखा गया। बहरहाल जिउतिया पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में अच्छी खासी चहल-पहल देखी गई।





