Author: Santal Express

गोड्डा :  विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के नॉमिनेशन को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र, बूथ स्तरीय के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोड्डा विधानसभा के लिए प्रदेश और केंद्रीय स्तर कमेटी द्वारा चयनित घोषित उम्मीदवार सह प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल के नॉमिनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने और चुनाव की विभिन्न तैयारी के संदर्भ में किया गया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत गाकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं…

Read More

राजकुमार भगत पाकुड़। पूर्व अनुमान के अनुसार लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पाकुड़ जिले के दो विधानसभा क्षेत्र ,महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा में जेएमएम प्रत्याशियों के चेहरा साफ हो गया है। पाकुड़ से सिटिंग विधायक एवं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पुत्र तनवीर आलम का नाम सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है ।  सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व विधायक अकील अख्तर भी  चुनावी समर में अपनी भाग्य को आजमाइश करने की कोशिश कर रहे हैं। *महेशपुर से स्टीफन मरांडी को मिला टिकट*  महेशपुर कि अगर…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को भाजपा नाला विधानसभा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो एंव पार्टी कार्यकर्ता द्वारा पूर्वांचल क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान।  इस दौरान कांग्रेस पार्टी के बरीष्ठ नेता मदनलाल डोकानिया तथा  सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी माधव चंद्र महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। शामिल होने वाले ग्रामीणों ने कहा कि दूसरे दलों में वर्षों झंडा ढोने का काम किया, लेकिन वहां सम्मान नहीं मिला। वही मदनलाल डोकानिया ने बताया कि भाजपा पार्टी के विचारधारा से प्रेरित होकर…

Read More

जामताड़ा : विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नामित होने के बाद सीता सोरेन का जामताड़ा जिले में जोरदार स्वागत किया गया। सीता सोरेन नें मिहिजाम शहीद स्थल के शहीदों को माल्यार्पण कर जनसम्पर्क कार्यक्रम आरंभ किया। उसके बाद मिहिजाम स्थित शिव मंदिर में पूजा के बाद मिहिजाम भाजपा कार्यालय में प्रत्याशी का कार्यकर्त्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। गोरोईनाला मोड़ में भी सीता सोरेन का कार्यकर्ताओ नें स्वागत किया। सीता सोरेन नें बोदमा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू  एवं अम्बेडकर जी पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात् बोदमा और बेवा के कार्यकर्ताओ के साथ संवाद किया। सबसे आकर्षक स्वागत बेवा गांव में देखने…

Read More

 नाला (जामताड़ा) | बुधवार देर शाम को स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो नाला पंचायत के गोपालपुर गांव के नीचे पाड़ा स्थित काली मंदिर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए| इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाई|इस  अवसर पर उनके कार्यशैली और क्षेत्र के विकास कार्य से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा| इस अवसर पर स्थानीय विधायक सा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सभी युवाओं का हार्दिक अभिनंदन किया |इस अवसर पर राजू दास, सपन चक्रवर्ती…

Read More

ठाकुर गंगटी(गोड्डा) ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र में मोबाइल हैकर पूर्ण रूप से पांव पसार चुका है। पिछले 15 दोनों में करीब दर्जन भर उपभोक्ताओं का मोबाइल हैकर द्वारा हैक किया जा चुका है। हैकर द्वारा नए-नए तरीके से उपभोक्ताओं के मोबाइल को हैक किया जा रहा है। कभी कई प्रकार का एप्लीकेशन भेज कर तो कभी अलग-अलग ढंग से पी डी एफ भेज कर, कभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना,तो कभी मैईया सम्मान योजना, तो कभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि पंजाब नेशनल सहित कई बैंकों का लोगो लगाकर तरह-तरह का गलत पी डी एफ भेजा जा रहा है। मंगलवार को…

Read More

बसंतराय : थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा गांव के पास सुंदर नदी पर बने चेक डैम के पास से मंगलवार शाम को 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। दरअसल, कदमा गांव के पास सुंदर नदी में बने चेकडैम से पूरब दिशा में – नदी किनारे महिला का शव बरामद किया गया है। शव औंधे मुंह नदी के न पानी में तैरता हुआ मिला। वहीं, शव मिलने की सूचना कदमा गांव के ग्रामीणों द्वारा बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप को दी गयी। सूचना पाकर थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नदी से शव को निकालने…

Read More

पाकुड़। पाकुड़ में छठ पूजा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई संबंधी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि सफाई का कार्य समय पर पूरा हो सके। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, जल की व्यवस्था, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे छठ पूजा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।

Read More

 28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन पाकुड़ । भाजपा  नेता हिंदू हृदय सम्राट मुकेश शुक्ला उर्फ पिंकू शुक्ला पाकुड विधानसभा क्षेत्र से इस बार निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे उक्त जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।  पिंकू शुक्ला ने बताया कि भाजपा की ओर इस बार के चुनाव में वे प्रबल दावेदार थे । लेकिन यह सीट आजसु को दे दिया गया है और यहां पर जो बांग्लादेशी घुसपैठी का मुद्दा है उसे  कुछ लोग मिलकर खत्म करना चाहते हैं । पश्चिम बंगाल से सटा होने के कारण यहां अप्रिय घटना होती रही है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता महेशपुर (पाकुड़ ) । रदीपुर ओपी अंतर्गत कदमडांगा चेकपोस्ट में एफएसटी टीम ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 1लाख 79 हजार 790 रुपया बरामद किया है।जानकारी के अनुसार एफएसटी टीम ने चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व जवानों के साथ कदमडांगा चेकपोस्ट में हर एक वाहनों की डिक्की, बैग की जांच कर रही थी।इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से जा रही एक बाइक को जांच टीम के द्वारा जांच के लिए रोका गया।एफएसटी टीम ने डिक्की को खंगाला। जहां जांच टीम को बाइक के डिक्की में नोटो का अंबार देख अधिकारियो ने तुरंत इसकी…

Read More