बसंतराय : थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा गांव के पास सुंदर नदी पर बने चेक डैम के पास से मंगलवार शाम को 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। दरअसल, कदमा गांव के पास सुंदर नदी में बने चेकडैम से पूरब दिशा में – नदी किनारे महिला का शव बरामद किया गया है। शव औंधे मुंह नदी के न पानी में तैरता हुआ मिला। वहीं, शव मिलने की सूचना कदमा गांव के ग्रामीणों द्वारा बसंतराय थाना प्रभारी सत्यदीप को दी गयी। सूचना पाकर थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नदी से शव को निकालने के प्रयास में जुट गये। नदी में काफी ज्यादा पानी होने के चलते शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। थाना प्रभारी सत्यदीप ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पायी है पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।



