नाला (जामताड़ा) | बुधवार देर शाम को स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो नाला पंचायत के गोपालपुर गांव के नीचे पाड़ा स्थित काली मंदिर में ग्रामीणों के द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए| इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया और वर्तमान राज्य सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाई|इस अवसर पर उनके कार्यशैली और क्षेत्र के विकास कार्य से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा| इस अवसर पर स्थानीय विधायक सा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सभी युवाओं का हार्दिक अभिनंदन किया |इस अवसर पर राजू दास, सपन चक्रवर्ती ,मनोज कुमार दास, सोमनाथ दास ,लालमोहन चक्रवर्ती ,दयामय चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती, आलोक दास, कालिदास चक्रवर्ती, संतोष चक्रवर्ती, मिलन चक्रवर्ती ,मृत्युंजय चक्रवर्ती, जीवन चक्रवर्ती आदि मौजूद थे|



