Author: Santal Express

लिट्टीपाड़ा में कमल खिलेन को कार्यकर्ताओ ने ली संकल्प संताल एक्सप्रेस संवाददाता  हिरणपुर( पाकुड़ ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिरणपुर जया विवाह भवन परिसर में  बुधवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित हुई। इस समारोह में पाकुड़-साहेबगंज जिला के क्लस्टर प्रभारी सह मालदा (नार्थ) के सांसद खगेन मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद रहे। आयोजित समारोह में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालदा (नार्थ) सांसद खगेन मुर्मू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कमल फूल खिलाकर पार्टी प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू को भारी मतों से जीत दिलाने की…

Read More

जितेन्द्र दास संताल एक्सप्रेस पाकुड़। विधानसभा चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां जुटी है। वही एनडीए ने सभी सीट शेयरिंग का खुलासा कर दिया है।  भाजपा ने इस बार पाकुड़ की  सीट आजसू के कोटे में डाल दिया है। पाकुड़ विधानसभा सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है।  पाकुड़ सीट आजसू कोटे में जाने से आजसू समर्थकों में  खुशी देखी जा रही है। इससे भाजपा  का बड़ा तबका नाराज दिख  रहा है। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता दबी जुबान तो कुछ सोशल मीडिया पर खुलेआम निर्दलीय उम्मीदवार की ताल ठोक रहे है। आंकड़ो  के अनुसार पाकुड़ विधानसभा…

Read More

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने महुआ माजी को रांची विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। अब महुआ माजी रांची सीट पर भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह को टक्कर देंगी। बुधवार को झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने इस संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Read More

परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, दो लोग गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा । यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई, जिसमें एक युवक जलकर की मौत हो गई। गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर अंदर मिली है, जिसकी वजह से कार में आग लगाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तयार किया है। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला के पास एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई। गाड़ी के…

Read More

लोहरदगा । कुडू थाना क्षेत्र के कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ पर जामुन टोला मोड़ के समीप बने चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान बुधवार सुबह सात बजे मोना नामक यात्री वाहन से लगभग 23 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजा की कीमत बाजार में लगभग 15 लाख रुपये बताया जा रहा है। गांजा लेकर जा रहे अधेड़ को दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गांजा बरामद होने की सुचना के बाद एसडीपीओ श्रद्धा टोप्पो, बीडीओ प्रवेश कुमार साव तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा गांजा को जब्त कर…

Read More

लोहरदगा । कुडू थाना क्षेत्र के कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पानी टंकी के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। इस घटना के बाद एक युवक की मौत इलाज के क्रम में तथा दूसरे की मौत रांची रिम्स ले जाने के क्रम में हो गई।बताया जाता है कि टाटी गांव निवासी अरुण गोप अपने चाचा के दामाद लातेहार जिले के मनिका गांव निवासी गोप जी के पुत्र सोनू गोप के साथ बाइक से जीमा चौक मंगलवार देर शाम गए हुए थे। रात लगभग 9 बजे दोनों जीजा-साला बाइक से वापस टाटी गांव लौट रहे थे। इसी बीच टाटी…

Read More

कंपनी ने निवेशकों से क्या छुपाया, शेयर होल्डर्स ने लगाया ये बड़ा आरोप नई दिल्ली । अडाणी ग्रुप की एक कंपनी को शेयर बाजार ‎‎‎नियामक सेबी ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस कंपनी के शेयरधारकों की शिकायत के बाद भेजा गया है। अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्युशंस लिमिटेड ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल कंपनी के कुछ निवेशकों ने गलत तरीके से पब्लिक शेयरहोल्डिंग को कैटेगराइज्ड करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की टिप्पणी में विवरण दिए बिना कहा कि वह ‎नियामक और वैधानिक अधिकारियों को इस मामले पर स्पष्टीकरण…

Read More

पटना । राज्य के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल 6 लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर जिले में सर्वाधिक तीन लोगों की जान गई है। जहानाबाद, बांका और रोहतास जिले में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। समस्तीपुर जिले के खानपुर स्थित हांसोपुर चौक पर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बीती देर रात हुआ। दूसरी घटना इसी जिले के दलसिंहसराय के मालपुर की है जहां स्टेट हाइवे-88 पर अज्ञात वाहन ने एक किसान और उसकी…

Read More

अररिया । जिले के फारबिसगंज शहर के रिहाईशी इलाके में बने गोदाम और घरों में स्टॉक कर रखे पटाखे और आतिशबाजी के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने देर रात्रि कार्रवाई की।एसडीएम शैलजा पांडे के नेतृत्व में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ छापेमारी कर पचास लाख से अधिक मूल्य के पटाखे को जब्त किया।ये सभी पटाखे शहर के बीचों बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से स्टॉक कर रखे हुए थे।बिना वैध अनुज्ञप्ति के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्टॉक कर रखे गए पटाखे की गुप्त सूचना पर फारबिसगंज एसडीएम ने यह…

Read More

पटना । बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान डाना की वजह से पूर्वी बिहार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस तूफान का असर बिहार का असर बंगाल से नजदीक बिहार के जिले में दिखेगा। कुल 12 जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा, जिनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज प्रमुख रुप से रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चक्रवात ‘डाना’ 25 अक्टूबर की सुबह पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराएगा। ओडिशा में 120 किलोमीटर प्रति घंटे…

Read More